एक्सप्लोरर

Hajipur News: हाजीपुर में तालाब में स्‍नान के दौरान चार छात्र डूबे, एक का शव बरामद, एसडीआरएफ की टीम कर रही खोज

Four Students Drowned in Hajipur: स्‍कूल में हाजिरी बनाकर सभी पास के तालाब में स्‍नान करने गए थे. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हादसा हुआ.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में स्‍नान के दौरान चार छात्र बुधवार को तालाब में डूब गए. इसमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन छात्र अब भी लापता हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंच गई है. एसडीआरएफ के साथ स्‍थानीय गोताखोर भी लापता छात्रों की खोज में लगे हैं. हादसा जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हुआ. हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है.  

सभी बिदुपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय नवानगर के पांचवीं कक्षा के छात्र हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी स्‍कूल आए थे, इसके बाद सभी ने अपनी हाजिरी बनाई और स्‍कूल से बाहर निकल गए. इसके बाद वे लोग गांव के ही ईंट भट्ठे के बगल में बने तालाब में स्नान करने के लिए चले गए. मृतक छात्र की पहचान अजीत कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अजीत अपने चार अन्‍य दोस्‍तों के साथ स्‍नान करने गया था, इसमें से एक तालाब से निकलकर भाग गया, जबकि तीन अन्‍य तालाब में डूब गए. 

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: इस लिए PM के सामने भाषण के दौरान अटके थे तेजस्‍वी, RJD नेता श्‍याम रजक और शक्‍त‍ि यादव ने जानिए क्‍या कहा?

ट्रैक्‍टर चालक ने गांव वालों को दी सूचना 

घटना की सूचना ईट भट्ठा पर ट्रैक्टर चला रहे युवक ने दी. इसके बाद लोग तालाब के पास पहुंचे और बच्‍चों की खोज करने लगे. स्थानीय गोताखोरों किसी का पता नहीं लगा पा रहे थे. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची. इसके बाद एक बच्‍चे के शव को बाहर निकाला गया. बच्‍चे की पहचान अ‍जीत कुमार के रूप में की गई. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम रेस्‍क्‍यू में लगी थी. इस घटना के बाद स्‍कूल के शिक्षकों पर भी सवाल उठने लगा है. आखिर बच्‍चे हाजिरी बनाकर स्‍कूल से कैसे बाहर चले गए? पुलिस ने बच्‍चे के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे बिहार, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
Rajya Sabha Election 2026 Live: हरियाणा में हिमाचल से लौट आए कांग्रेस विधायक, कुछ देर में करेंगे वोटिंग, बिहार और ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका
Live: हरियाणा में हिमाचल से लौट आए कांग्रेस विधायक, कुछ देर में करेंगे वोटिंग, बिहार और ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका
LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget