एक्सप्लोरर

Bihar Diwas 2022: बिहार दिवस के भव्य कार्यक्रम का कल से होगा आगाज, सिंगर कैलाश खेर अपने सुरों का बिखेरेंगे जलवा

तीन दिनों के कार्यक्रम में बिहार के नामी ग्रामी कलाकार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के तीन बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे. 22 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी.

Bihar Diwas 2022: बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) के भव्य कार्यक्रम का मंगलवार को आगाज होगा. कोरोना काल की वजह से तीन साल बाद इस बार बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बता दें कि पूरे कार्यक्रम का मुख्य मंच पटना के गांधी मैदान में होगा. वहीं, एसके मेमोरियल हॉल में भी बिहार दिवस के मौके पर कई कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा.

जल जीवन हरियाली होगा कार्यक्रम का थीम 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 22 मार्च को संध्या 5:30 बजे गांधी मैदान के मुख्य मंच से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और 24 मार्च को महामहिम राज्यपाल फागू चौहान मुख्य मंच गांधी मैदान से कार्यक्रम का समापन करेंगे. इस बार बिहार दिवस के पूरे कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली है. कार्यक्रम का देख-रेख शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसमें सभी विभाग की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है.

Bihar Crime: बांका में मुखिया पति की हत्या, अपराधियों ने पहले बरसाया बम, फिर गोलियों से भून डाला

पहले दिन कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

बता दें कि तीन दिनों के कार्यक्रम में बिहार के नामी ग्रामी कलाकार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के तीन बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे. 22 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी. वहीं, 23 मार्च को रेखा भारद्वाज अपने दल के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. जबकि, 24 मार्च को चर्चित कलाकार सुखविंदर सिंह अपना जलवा बिखेरेंगे. 

मालूम हो कि 2019 में लोकसभा चुनाव के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. वहीं, 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम नहीं किया गया था. लेकिन इस बार बिहार सरकार पहले की तरह इस कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया है. इसमें बिहार के 38 जिला के चयनित छात्र-छात्रा कार्यक्रम में पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें बिहार के व्यंजनों का फूड स्टॉल भी लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

मधेपुरा में महिलाओं ने कर दी शराब माफियाओं की 'हवा टाइट', किया ऐसा काम कि एसपी बोले- सम्मानित करूंगा

Bihar News: पेट पर आई बात तो भिड़ गए लोग, डीलर के साथ की मारपीट, कम अनाज देने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget