एक्सप्लोरर

Gorakhpur-Siliguri Expressway: बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जानिए डिटेल्स

इस समय गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है. अभी गोरखपुर से सिलीगुड़ी की दूरी तय करने में एक दिन तक लग जा रहा है. जबकि एक्सप्रेस-वे से दूरी घटकर 600 किलोमीटर से भी कम हो जाएगी.

Gorakhpur-Siliguri Expressway: बिहार को एक और एक्सप्रेस-वे मिलने जा रही है ,जो गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाएगी. गोरखपुर से ये एक्सप्रेस-वे ज्यादातर बिहार के अलग-अलग जिलों से होकर सिलीगुड़ी जाएगी. इससे बिहार के लोगों को दोनों तरफ आने-जाने में काफी आसानी होगी. केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की सहमति दे दी है, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने एक्सप्रेस-वे के काम की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सबसे अधिक बिहार को लाभ होगा. विशेषकर उत्तर बिहार के लिए यह सड़क वरदान साबित होगा. इससे लोगों का सफर आसान होगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे.

416 किलोमीटर बिहार से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे 

आपको बता दें कि इस समय गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है. अभी गोरखपुर से सिलीगुड़ी की दूरी तय करने में एक दिन तक लग जा रहा है. जबकि एक्सप्रेस-वे से दूरी घटकर 600 किलोमीटर से भी कम हो जाएगी. छह- आठ लेन की बनने वाली ये एक्सप्रेस-वे लगभग 416 किलोमीटर बिहार से होकर गुजरेगी.

बिहार के इन जिलों में करेगी प्रवेश

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शुरू होकर बिहार के गोपालगंज में प्रवेश करेगी. इसके बाद सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी. इस एक्सप्रेस-वे का पूरा हिस्सा ग्रीनफील्ड होगा. सड़क का एलाइनमेंट इस तरह तय किया जाएगा कि यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सीधे सिलीगुड़ी तक जाए. जमीन अधिग्रहण में समस्या नहीं हो इसके लिए आबादी से हटकर इस सड़क का निर्माण होगा.

गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित यह रोड बिहार का चौथा एक्सप्रेस-वे होगा. इससे पहले औरंगाबाद से जयनगर के बीच एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. दूसरा एक्सप्रेस-वे रक्सौल से पटना होते हुए कोलकाता तक का होगा. तीसरा एक्सप्रेस वे बक्सर से भागलपुर के बीच प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें-

बिहार के एक IAS अधिकारी और RJD के पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, थाने ने नहीं सुनी बात तो कोर्ट पहुंची महिला, जानें मामला

Motihari ATM Loot: बिहार के मोतिहारी में एसबीआई की ATM उखाड़कर ले गए चोर, मशीन में थे 35 लाख से अधिक रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget