एक्सप्लोरर

गोपालगंज: बाढ़ की वजह से टूटी गोपालगंज-सीवान को जोड़ने वाली सड़क, लोगों को बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि गंगवा घोघारी नदी पर बने पुल के पास दोनों तरफ की सड़क टूट गई है. इन दो प्रमुख सड़कों के टूट जाने से सिधवलिया प्रखंड में आने-जाने के लिए बांस की बनी चचरी पुल का सहारा लेना पड़ रहा है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बाढ़ का पानी कम हो रहा, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही. कहीं सड़कें बह गई है, तो कहीं वाहनों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. ऐसे में लोग जुगाड़ लगाकर आवागमन कर रहे हैं. इसी क्रम में सिधवलिया प्रखंड में गोपालगंज-सीवान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क टूट जाने के बाद ग्रामीणों ने बांस का चचरी पुल बनाकर जान जोखिम में डालकर आना-जाना शुरू कर दिया है.

इस इलाके में जिला प्रशासन की ओर से नाव की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि गंगवा घोघारी नदी पर बने पुल के पास दोनों तरफ की सड़क टूट गई है. इन दो प्रमुख सड़कों के टूट जाने से सिधवलिया प्रखंड में आने-जाने के लिए बांस की बनी चचरी पुल का सहारा लेना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी लोगों के बीमार होने पर होती है, जब एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाती है.

इस संबंध में जलालपुर निवासी सोना देवी बताती हैं कि बाढ़ की वजह से सड़क टूट गई है. चचरी पुल के सहारे आते-जाते हैं. बीमारी होने पर भी इसी चचरी से जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है. वहीं ललन राय बताते हैं कि बाढ़ की वजह से रोड टूट गया है. सरकार की ओर से अब तक कोई सुविधा नहीं मिली है. बांस से चचरी का पुल बनाकर आते-जाते हैं.

वहीं, दिनानाथ राय बताते हैं कि जलालपुर पंचायत का रोड बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है. नाव की भी सुविधा नहीं है. कोई बीमार हो जाता है तो उसे खाट पर लाद कर ले जाना पड़ता है. एंबुलेंस गांव नहीं आ पाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget