एक्सप्लोरर

Gopalganj News: पेड़ पर लड़की के दुपट्टे से बना था फंदा, लटकी थी लड़के की डेड बॉडी, लव के लफड़े में हत्या की आशंका

Murder Or Suicide in Love Affair: रविवार की सुबह आम के पेड़ से झुलती हुई लड़के की लाश मिली. मामला कटेया थाना के पकहां मोड़ के पास का है. लव अफेयर में हत्या के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में शनिवार की आधी रात को मोबाइल फोन की घंटी बजी और युवक बाहर निकल गया. रविवार की सुबह आम के पेड़ से झूलती हुई युवक की लाश मिली. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लड़की के दुपट्टे से बनाया गया फांसी का फंदा युवक के गले में था. लव के लफड़े में हुई हत्या की वारदात कटेया थाना के पकहां मोड़ के पास की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस मामले को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

युवक के मुंह में गमछा और गले में लड़की का था दुपट्टा

मृतक युवक का नाम राहुल कुमार है. वह कटेया नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी राजू पासी का 18 वर्षीय पुत्र था. उधर, पुलिस ने जांच के बाद आम के पेड़ से जब युवक के शव को नीचे लाया तो मुंह में गमछा लगा था. गले में लड़की का दुपट्टा था. वारदात को देखने के बाद मामला प्रेम-प्रसंग की ओर इशारा कर रहा था. लिहाजा पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मृतक का मोबाइल फोन, लड़की का दुपट्टा समेत तमाम साक्ष्य को इकट्ठा कर जब्त कर लिया. 

बेटे की लाश देख बेहोश हो गई मां, बहन बदहवास 

इधर, युवक की हत्या के बाद पेड़ से शव को लटकाने की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. घटनास्थल पर मृतक की मां और बहन समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए. मृतक की मां ने जैसे ही बेटे के शव को देखा बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं बहन बदहवास हो गई. दहाड़ मारकर रोने लगी. मौजूद लोग पीड़ित परिजनों को संभालने में जुट गए. 

सुबह तीन बजे चौराहे पर चाय पीते दिखा था

रविवार को पेड़ पर लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह के तीन बजे राहुल पकहां चौराहे पर पहुंचा. वहां बहुत ठंड लगने की बात करते हुए चाय पीने लगा. चौराहे पर चाय पीने के बाद वापस लौट गया. उसके कुछ ही घंटे के बाद पेड़ से शव लटके होने की खबर चारों तरफ फैल गई. राहुल अपने परिवार का एक कमाऊ लड़का था. ठेले पर साग-सब्जी घूम कर बेचने का काम करता था. इसी से कमाई करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक युवक की मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है. 

पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही जांच

मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालकर कॉल डिटेल खंगाल रही है. ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक राहुल उर्फ बल्लू ने कब-कब किससे बात की है. यदि हत्या का मामला है तो किन-किन लोगों का इस वारदात में हाथ है. वहीं मामले पर एसपी आनंद कुमार ने कहा कि पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही. युवक के मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Watch: नालंदा में सिपाही भर्ती परीक्षा में हो गया भारी हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी, ब्लूटूथ के साथ धराए इतने सारे अभ्यर्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget