एक्सप्लोरर

Gopalganj Murder: 'मेरी GF से बात नहीं करोगे...', 12 दिन पहले हुई थी हाथापाई, आज कर दी 9वीं के छात्र की हत्या

9th Class Student Murder Gopalganj: घटना गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास की है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

गोपालगंज: बुधवार की सुबह गोपालगंज में स्कूल जा रहे एक 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. घटना बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास की है. मृतक छात्र का नाम प्रतीक कुमार है. वह अपने मामा के यहां रहता था. हत्या के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया. बरौली थाने के पास शव को सड़क पर रखकर सीवान-सरफरा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया.

पुलिस ने इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ कर रही है. छात्र प्रतीक की उम्र 15 साल के आसपास है. हत्या के इस मामले में लव ट्रायंगल की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक ही लड़की से दो दोस्त प्यार करते थे. प्रतीक को उसके दोस्त ने लड़की से बात करने के लिए मना किया था. 12 दिन पहले इसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी. प्रतीक के दोस्त की उम्र भी 15 साल के आसपास है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रतीक के दोस्त ने यह सारी बात बताई है.

Gopalganj Murder: 'मेरी GF से बात नहीं करोगे...', 12 दिन पहले हुई थी हाथापाई, आज कर दी 9वीं के छात्र की हत्या

पिता की हुई थी गोली मारकर हत्या

इस घटना के बाद सनसनी मच गई है. हालांकि इस लव ट्रायएंगल पर पुलिस जांच कर रही है. परिजनों के मुताबिक दो साल पहले छात्र के पिता अजय पटेल की नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिता की हत्या के बाद से छात्र अपने मामा के घर बतरदेह गांव में मां नीतू देवी के साथ रहकर पढ़ाई करता था. आज बुधवार की सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसके दोस्त ने ही चाकू मार दिया. पुलिस के मुताबिक छात्र प्रतीक पर कई बार चाकू से वार किया गया है. 

घटनास्थल से चाकू और छात्र का बैग मिला

घटना के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. घटनास्थल से पुलिस को एक चाकू, छात्र का बैग और साइकिल मिला है. एसपी का कहना है कि इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस प्रतीक के दोस्त और एक महिला से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, आसपास के कई घर भी जले, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget