एक्सप्लोरर

'जब दिन भर का भूला-भटका शाम को...', NDA में नीतीश कुमार की वापसी पर बोले गिरिराज सिंह

Giriraj Singh on Nitish Kumar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के हित में एनडीए में नीतीश कुमार को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि जंगलराज खत्म करने के लिए नीतीश कुमार को सीएम बनाया.

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार के हित में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल किया. पिछले महीने राज्य में ‘महागठबंधन’ और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़ने के बाद, जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश ने नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और बीजेपी के साथ नयी सरकार बनाई.

सोमवार (5 फरवरी) को गिरिराज सिंह ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जब दिन भर का भूला-भटका शाम को वापस आ गए तो उन्हें अपना लेने की जरूरत हुई, बिहार के लिए....’’ कार्यक्रम का आयोजन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का अभिनंदन करने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, हमने सत्ता के लिए समझौता नहीं किया है. यदि हमने नीतीश कुमार को वापस लिया है तो यह बिहार के हित में है, सत्ता के लिए नहीं.’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने 1990 के दशक और 2005 में संघर्ष किया एवं बलिदान दिया और राज्य में ‘जंगल राज’ खत्म करने के लिए नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और तीन वाम दलों की हिस्सेदारी वाले महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार के पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्य ‘जंगल राज 2.0’ की ओर बढ़ा. उन्होंने कहा कि नीतीश, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के चक्रव्यूह में फंस गए थे.

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नयी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को बेहतर करेगी. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जंगल राज के युवराज कह रहे हैं कि बिहार में खेला होगा. हम उन्हें खेलने के लिए एक खिलौना देंगे.’’

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के तहत बिहार ‘गुंडाराज’ में तब्दील हो गया था. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार को बचाया और राज्य में गुंडाराज की जगह ‘राम राज्य’ और सुशासन लाने की परिस्थिति बनाई.’’

Chirag Paswan: '400 का लक्ष्य तो प्रधानमंत्री के भाषण से ही...', चिराग पासवान ने खुले दिल से की पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget