एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा की आलोचना... धड़ाम से गिरा मंच, पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी भी गिरे, VIDEO देखिए

Gaya News: गया में स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्यूम अंसारी की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आलोचना की जा रही थी उसी वक्त मंच गिर गया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Gaya Viral Video: गया के अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव में गुरुवार (18 जनवरी) को पसमांदा वांछित महासंगठन की सभा का आयोजन किया गया था. सभा में स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्यूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही थी. इसके लिए मंच भी बनाया गया था. मंच पर 7 से 8 लोग बैठे थे जिसमें पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी भी थे. इसी दौरान एक वक्ता द्वारा राम मंदिर को लेकर कुछ बातें कही जाने लगीं, लेकिन यह संयोग ही था कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोलने के दौरान मंच अचानक हिलने लगा और फिर धराशाई हो गया. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वक्ता ने क्या कहा?

दरअसल कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंच पर मौजूद वक्ता ने कहा, "22 जनवरी को श्रीरामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा है. वोट के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है. जिस दिन भगवान राम का जन्नदिन है, उस दिन प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन क्यों नहीं किया गया?" इतना कहते ही हवा चलने लगी और सेकेंड में मंच गिर गया. मंच पर बैठे सभी वक्ता और पूर्व सांसद भी जमीन पर आ गिरे. घटना में पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी के बाएं पैर में हल्की चोटें लगी हैं. मंच गिरते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया. मंच पर बैठे लोगों को बचाने के लिए लोग दौड़े और फिर निकाला गया.

लोगों से पूछा था- 'मंच टूटेगा तो नहीं'

मंच गिरने के बाद खुले में टेबल लगाकर सभा का संचालन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि हमने लोगों से पूछा था कि मंच टूटेगा तो नहीं तो यहां के लोगों ने कहा कि नहीं. कहा कि ठंड बहुत है इसलिए मंच भी कांपने लगा और गिर गया. घटना गुरुवार की है मंच गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंच गिरने के बाद भी जारी रहा कार्यक्रम

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि मंच गिरने के बाद नेताओं ने खुले में ही कार्यक्रम को जारी रखा. कार्यक्रमस्थल पर ही मैदान में पूर्व मंत्री अब्दुल क्यूम अंसारी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान कई वरीष्ठ नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बिहार में बड़ा फेरबदल, CM नीतीश ने चंद्रशेखर से वापस लिया शिक्षा विभाग, केके पाठक से थी अनबन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का एक्शन! 1274 वांटेड गिरफ्तार, 1328 अपराधियों की संपत्ति जब्त
सम्राट सरकार का एक्शन! 1274 वांटेड गिरफ्तार, 1328 अपराधियों की संपत्ति जब्त
पप्पू यादव से मिले खेसारी लाल, बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद, क्या प्लान बना?
पप्पू यादव से मिले खेसारी लाल, बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद, क्या प्लान बना?
ललन सिंह के बैठक में नहीं पहुंचने पर JDU की दो टूक, 'पार्टी में…'
ललन सिंह के बैठक में नहीं पहुंचने पर JDU की दो टूक, 'पार्टी में…'
बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को सरकार से राहत, ब्याज माफी का फैसला
बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को सरकार से राहत, ब्याज माफी का फैसला

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
यूपी में मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ बढ़ी उमस, जानें अगले दिनों का हाल
यूपी में मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ बढ़ी उमस, जानें अगले दिनों का हाल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
Embed widget