एक्सप्लोरर

Gaya Cylinder Blast: पकवान बनाने के दौरान गया में सिलेंडर ब्लास्ट, 26 मई को जानी है बारात, 13 लोग झुलसे

Gaya News: शादी के जश्न में डूबे लोगों के बीच मातम छा गया. घटना टिकारी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव की है. 10 को एएनएमएमसीएच में और तीन को टिकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गया: जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बुधवार (24 मई) को अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. यह घटना तब हुई जब मड़वा के लिए आंगन में सभी महिलाएं बैठ कर पकवान बना रही थीं. इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके से पूरा मोहल्ला दहल उठा. जब तक लोग कुछ समझ पाते कि ब्लास्ट क्या हुआ तब तक महिला-पुरुष सहित 13 लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद अफरातफरी मच गई.

आनन-फानन में घायलों को टिकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 लोगों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल के आईसीयू में सभी झुलसे लोगों को भर्ती कराया गया है जहां इलाज किया जा रहा है.

शादी के घर में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि 26 मई को लड़के की शादी है. आज मड़वा था. इसी की तैयारी को लेकर घर की महिलाएं पकवान बनाने में जुटी थीं. अचानक शादी के जश्न में डूबे घर के लोगों के बीच मातम छा गया. घायलों में लड़के के पिता और चाचा के साथ घर में आए रिश्तेदार भी शामिल हैं. 10 लोगों का एएनएमएमसीएच में और तीन का टिकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एनके पासवान ने बताया कि सभी घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है. यह अभी देखा जा रहा है कि लोग कितने फीसद जले हैं.

इस घटना को लेकर लड़के के मौसेरे भाई रंजीत सिंह ने बताया कि मड़वा का पकवान बनाने के दौरान गैस ब्लास्ट की घटना हुई है. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग के गोले जैसी लपटें निकलीं और घर के लोग समेत कई रिश्तेदार झुलस गए.

यह भी पढ़ें- Bihar Police: खाकी दागदार! थानेदार पर बंधक बनाकर रेप का आरोप, पति को खोजते हुए UP से बिहार पहुंची थी महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget