एक्सप्लोरर

Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की मां और बेटी बोलीं- पीएम मोदी और राष्ट्रपति दें दखल

G Krisnaiah Wife Uma Devi Reaction: आनंद मोहन की रिहाई को लेकर उमा देवी ने कहा है कि वह इस मामले में राष्ट्रपति, पीएम और बिहार के सीएम से भी अपील करेंगी कि वापस जेल भेजा जाए.

पटना: बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की गुरुवार (27 अप्रैल) की सुबह सहरसा जेल से रिहाई हो गई. अचानक 4 से 4.30 बजे के आसपास यह रिहाई हुई है. जेल से छोड़े जाने के बाद इस मामले में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम रहे जी कृष्णैया के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. जी कृष्णैया की पत्नी उषा देवी ने और उनकी बेटी ने बड़ा बयान दिया है.

उमा देवी ने कहा- "मैं राष्ट्रपति और पीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने, सीएम नीतीश कुमार से उन्हें (आनंद मोहन) वापस जेल भेजने की अपील करती हूं." उमा देवी ने बताया कि आनंद मोहन की रिहाई पर जनता विरोध कर रही है. इसके बाद भी उनकी रिहाई कर दी गई. कानून के तहत वह जेल में गए थे तो फिर कानून के तहत बाहर कैसे हो गए? पॉलिटिकल इश्यू के कारण उन्हें बाहर किया गया है. बिहार की जनता से अनुरोध करते हुए उमा देवी ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को कभी वोट न दें अगर चुनाव में ये खड़े होते हैं. उमा देवी ने यह भी कहा कि अधिकारियों का आनंद मोहन की रिहाई से मनोबल टूटेगा. किसी भी अधिकारी का मन काम करने में नहीं लगेगा.

जी कृष्णैया की बेटी ने क्या कहा?

आनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की बेटी ने कहा कि जेल से छूटना हमारे लिए बहुत दुख की बात है. सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. अनुरोध करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वह इस फैसले पर दोबारा विचार करें. इस फैसले से उनकी सरकार ने एक गलत मिसाल कायम की है. यह सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अन्याय है. हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे.

बता दें कि पांच दिसंबर 1994 को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उनकी लाल बत्ती लगी गाड़ी छोटन शुक्ला के शव यात्रा के दौरान गुजर रही थी जिस पर भीड़ बेकाबू हो गई थी. आनंद मोहन भी शव यात्रा में शामिल थे. उस हत्या में आनंद मोहन पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था. 2008 में पटना हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी. अब बिहार सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन किया है और आनंद मोहन सहित कुल 27 कैदियों को रिहा कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Singh News: 'आनंद मोहन कोई…', रिहाई से पहले बोले पूर्व CM जीतन राम मांझी, चिराग पासवान पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget