एक्सप्लोरर

Rama Singh: बाहुबली नेता रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा, नई पार्टी भी तय! जानें किसका बिगाड़ेंगे खेल

Bihar Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सरगर्मी बढ़ी हुई है. वहीं, आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद वैशाली और शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद रामा सिंह की चर्चा होने लगी है.

Rama Singh: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों में नेताओं के दल बदल जारी है. इस बीच वैशाली के पूर्व सांसद बाहुबली नेता रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल से आज (30 अप्रैल)  इस्तीफा दे दिया है. इसका उन्होंने औपचारिक ऐलान मीडिया के सामने कर दिया है. रामा सिंह वैशाली लोकसभा क्षेत्र या शिवहर लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें दोनों जगह में कहीं भी सिंबल नहीं दिया. वैशाली से मुन्ना शुक्ला को और शिवहर से रितु जायसवाल को टिकट दे दिया है. वहीं, आरजेडी नेता रामा सिंह बुधवार को एलजेपी (आर) में हो सकते हैं.

मुख्य वजह यह रहा कि लोकसभा चुनाव अधिसूचना के पहले रामा सिंह पार्टी गाइडलाइन से हटकर लगातार वह अपनी ताकत दिखाने के प्रयास में थे. कई बार उन्होंने मिलर स्कूल मैदान में और अन्य जिलों में जा जाकर अपनी ताकत और राजपूत एकता का प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में रामा सिंह ने अब पार्टी की सदस्यता से को खत्म करने का निर्णय लिया.

हालांकि, राम सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी में बनी हुई हैं और वह आरजेडी के सिंबल पर महनार विधानसभा से विधायक हैं. रामा सिंह के इस्तीफा के बाद कयास लग रहा है कि वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं या शिवहर लोकसभा में क्षेत्र भी दांव खेल सकते हैं. क्योंकि शिवहर में एनडीए प्रत्याशी बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में हैं और आनंद मोहन रामा सिंह के धुर विरोधी माने जाते हैं. वैशाली लोकसभा क्षेत्र और शिवहर लोकसभा क्षेत्र का छठे चरण में मतदान होना है और इसके लिए 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन करने की तिथि है. 

ऐसे में आज रामा सिंह का इस्तीफा देना यह माना जा रहा है कि रामा सिंह दोनों में से किसी एक जगह पर निर्दलीय चुनाव मैदान में हो सकते हैं और एनडीए गठबंधन या इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ भी सकते हैं.

बता दें कि रामा सिंह की छवि दबंग प्रवृत्ति की रही है. उन पर बिहार और झारखंड में कई बड़े बड़े आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. रामा सिंह अपने गृह क्षेत्र महनार विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं जबकि 2014 में वह लोग जनशक्ति पार्टी के टिकट पर वैशाली से सांसद रहे और लगातार वैशाली से सांसद रहने वाले आरजेडी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को उन्होंने करीब 1 लाख वोटो से हराया था, लेकिन सितंबर 2015 के बाद उन्होंने लोजपा को छोड़कर आरजेडी ज्वाइन कर लिया था. 

इसके बाद वह लगातार आरजेडी से बने रहे और 2020 में उन्होंने महनार विधानसभा से पत्नी को टिकट भी दिलवाया और वह विधायक भी बनीं.

ये भी पढे़ं: Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में पर्यवेक्षक की हुई नियुक्ति, इस बड़े नेता के नाम पर लगी मुहर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget