एक्सप्लोरर

Bihar News: पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता पूर्व MLC विनोद कुमार चौधरी का निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

Former MLC Vinod Kumar Chaudhary News: पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. वहीं, प्रो. विनोद कुमार चौधरी के निधन पर सीएम ने उनके परिजनों से बात की.

पटना: पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी (Vinod Kumar Choudhary) का लखीसराय में निधन हो गया.  2020 में खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) के पिता थे. प्रो. विनोद कुमार चौधरी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी माने जाते थे. वहीं, इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

परिजनों से मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी धर्म पत्नी और उनके भाई एवं जेडीयू विधायक विनय कुमार चौधरी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

2020 चुनाव में बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी की वजह से चर्चा में रहे

बता दें कि प्रो. विनोद कुमार चौधरी 68 साल के थे. जेडीयू से एमएलसी भी रह चुके थे. वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी की वजह से वो काफी सुर्खियों में रहे. लंदन से पढ़ कर आई पुष्पम प्रिया चौधरी ने 'प्लूरल्स' नाम से एक पार्टी बना ली थी, उसके बाद खुद को उसने सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था. बेटी के इस कदम से पहले विनोद कुमार चौधरी ने उसे समझाया भी था. हालांकि बेटी उनकी बात नहीं मानी. बाद में विनोद कुमार चौधरी ने भी बेटी का पक्ष लिया था. इसे सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत कहा जा रहा था. इन सब के बीच चुनाव परिणाम में पुष्पम प्रिया चौधरी को सफलता नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें: कुशवाहा, नागमणि, मांझी और चिराग..., बिहार में कुनबा क्यों जोड़ रही है बीजेपी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget