एक्सप्लोरर

वेंटिलेर नहीं मिलने से JDU विधायक की पत्नी की मौत, राबड़ी देवी बोलीं- 'भाजपाई' नीतीश कुमार शर्म करो

परिजनों के अनुसार मंगलवार को मंजूला देवी की हालत गंभीर हो गई. ऐसे में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित डॉ. सुदर्शन झा को दिखाया गया. डॉक्टर ने उन्हें तुरंत वेंटिलेटर और ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने बताया कि वेंटिलेटर है पर चालू नहीं है. उसे चलाने वाले तकनीशियन नहीं हैं.

अररिया: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अचमित ऋषिदेव की पत्नी मंजूला देवी की बुधवार की रात मौत हो गई. मंजूला देवी कोरोना संक्रमित थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वेंटीलेर नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई. आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद विधायक अपनी पत्नी को नहीं बचा पाए. इसका एक मात्र कारण इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का ना होना है. 

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

जेडीयू विधायक की पत्नी के मौत पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " भाजपाई नीतीश कुमार को इस पर बोलना चाहिए कि नहीं बोलना चाहिए? इसका दोषी भी आज से 30 बरस पूर्व के आपके द्वारा दुष्प्रचारित कथित जंगलराज को बता दीजिए. आपने तो पहले के सभी PHC बंद करा दिए. शर्म करो."


वेंटिलेर नहीं मिलने से JDU विधायक की पत्नी की मौत, राबड़ी देवी बोलीं- 'भाजपाई' नीतीश कुमार शर्म करो

बता दें कि अररिया सदर अस्पताल में छह वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, परंतु इसे चलाने वाला कोई नहीं है. विधायक की पत्नी सहित ऐसे कई लोग हैं, जिनकी जान समय पर वेंटिलेटर नहीं मिलने के कारण चली गई है. जिले के नरपतगंज प्रखंड के फतहपुर पंचायत की रहने वाली मंजूला देवी के परिजनों ने बताया कि वो करीब आठ दिनों से बीमार थीं. उनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था.

अस्पतालों का चक्कर काटते-काटते हो गई मौत

परिजनों के अनुसार मंगलवार को उनकी हालत गंभीर हो गई. ऐसे में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित डॉ. सुदर्शन झा को दिखाया गया. डॉक्टर ने उन्हें तुरंत वेंटिलेटर और ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने बताया कि वेंटिलेटर है पर चालू नहीं है. उसे चलाने वाले तकनीशियन नहीं हैं.

ऐसे से आननफानन विधायक की पत्नी को फारबिसगंज कोविड सेंटर ले जाया गया, वहां ऑक्सीजन उपलब्ध था, लेकिन वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी. विधायक और अन्य परिजन उन्हें मुरलीगंज स्थित एक अस्पताल ले जाने लगे, जहां वेंटिलेटर और ऑक्सीजन दोनों की सुविधा उपलब्ध थी, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. 

पत्नी की मौत से काफी दुखी हैं विधायक

रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव पत्नी की मौत के बाद काफी दुखी हैं. किसी से बात करते उनके आंखों से बरबस आंसू छलक पड़ते हैं. मोबाइल और सोशल मीडिया से उनके चाहने वाले लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. विधायक ने बताया कि मंजूला देवी समाजसेवी थी. गरीबों के प्रति उनके दिलों में काफी सम्मान था. वे हमेशा लोगों की मदद करने में आगे रहती थी. उसके चले जाने से गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: पथ निर्माण मंत्री का दावा- जलजमाव की समस्या से क्षेत्र की जनता को नहीं होना पड़ेगा परेशान

तेजस्वी के पत्र का नीतीश कुमार के मंत्री ने दिया जवाब, बताया- सरकार ने कोरोना काल में खर्च किए कितने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेजप्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेजप्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget