एक्सप्लोरर

Watch: विराट कोहली... विराट कोहली! जन विश्वास यात्रा में 'खिलाड़ी' बने तेजस्वी, देखिए कैसे घुमाया बल्ला

Tejashwi Yadav Plays Cricket: जन विश्वास यात्रा के तहत तेजस्वी यादव मंगलवार को कटिहार पहुंचे थे. यहां वे खिलाड़ी के रूप में नजर आए. उनके जोश को देखकर मौजूद कार्यकर्ता और समर्थकों का उत्साह बढ़ गया.

पटनाबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं. अभी वे जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का खेल प्रेम जाग उठा. कटिहार में मंगलवार (27 फरवरी) को यात्रा के दौरान वो खिलाड़ी के नजर में भी दिखे. हाथ में बल्ला थामा और पिच पर उतर गए. उनके इस जोश को देखकर मौजूद कार्यकर्ता और समर्थकों का उत्साह बढ़ गया.

तेजस्वी यादव जैसे ही पिच पर उतरे तो समर्थक जोश से आवाज लगाने लगे, विराट कोहली... विराट कोहली. किसी ने आवाज लगाई सिक्सर... सिक्सर. इस दौरान तेजस्वी यादव ने हाथ आजमाया और दो-तीन गेंद पर बल्ला घुमाया. तेजस्वी यादव एक खिलाड़ी के रूप में दिख रहे थे. 

आंबेडकर चौक पर किया माल्यार्पण

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कटिहार आंबेडकर चौक पर बाबा भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कटिहार में रोड शो किया. उन्होंने कटिहार में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि उनकी यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. इस वजह से यात्रा में विलंब हो रहा है. जनता की भीड़ और समर्थकों के उत्साह को देख तेजस्वी यादव खुश दिखे.

वहीं बीती रात पूर्णिया में एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इसमें चालक की मौत हो गई थी. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मृतक के परिजनों से वो बात करेंगे. जल्द ही उन तक मदद पहुंचाई जाएगी. वहीं उन्होंने आरजेडी विधायक किरण देवी के घर हुई ईडी की रेड पर कहा कि बीजेपी बौखलाई हुई है. इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि चाचा आशीर्वाद दें या ना दें उनका काम उनको सम्मान देना है. आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत होगी.

यह भी पढ़ें- 'ये ऐसे बेवकूफ लोग...', फायर हुए प्रशांत किशोर, गांधी का नाम लेते हुए CM नीतीश और शराब पर क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget