एक्सप्लोरर

Bihar Government Five Days School: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब 5 दिन ही पढ़ाई, जानिए CM नीतीश ने क्या कहा

CM Nitish Kumar: पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा दिवस 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सप्ताह में अब एक दिन नो बैग डे होगा. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों (Bihar Government School) में अब हफ्ते में पांच ही दिन पढ़ाई होगी. सोमवार से शुक्रवार तक बच्चों को बैग लेकर जाना होगा. वहीं शनिवार को बच्‍चे बिना किताबों के आएंगे. यानी सप्ताह में अब एक दिन नो बैग डे (No Bag Day) होगा. शुक्रवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षा दिवस 2022 समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि सबसे पहले बिहार से 2007 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. इसके बाद 2008 से पूरे देश में आज की तारीख को शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है.

इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. इससे पहले राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने मौलाना आजाद की तस्‍वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सीएम नीतीश कुमार ने एक एप भी लांच किया. इसके साथ ही पुस्‍तक का विमोचन भी किया. इसी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों में शनिवार को नो बैग योजना का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया. 

Bihar Government Five Days School: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब 5 दिन ही पढ़ाई, जानिए CM नीतीश ने क्या कहा

देश भर में मनाया जाने लगा शिक्षा दिवस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सबसे पहले बिहार से मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. इसके बाद हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया. तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने बात मानी और 2008 से देश भर में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर शिक्षा दिवस मनाया जाने लगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को पोशाक एवं किताब के लिए भेजी जाने वाली राशि उनके अकाउंट में भेजी गई. साथ ही विद्यालय निरीक्षण एप का भी शुभारंभ किया. बताया गया कि इस वर्ष किसी को शिक्षा विभाग की ओर से मौलाना अबुल कलाम शिक्षा पुरस्कार नहीं दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगा था, लेकिन एक भी आवेदन मानकों पर खरा नहीं पाया गया. शिक्षा दिवस पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित मौलाना अबुल कलाम से जुड़ी किताबों के विभिन्न स्टॉलों का नीतीश कुमार ने निरीक्षण भी किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Government Calender 2023: बिहार सरकार 2023 में कर्मचारियों को देगी बंपर छुट्टी, यहां देखिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget