एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा की कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जल कर राख

Nawada Fire: नवादा में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

Fire Broke Out In Junk Shop: बिहार के नवादा में रविवार (27 अक्टूबर) को भीषण आग लग गई. ये आग शहर के भीड भाड़ वाले इलाका मुस्लिम रोड में स्थित कबाड़ पट्टी में लगी है. आग लगने के बाद इलाका में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

कबाड़ दुकान में रखा था 10 लाख का सामान

कबाड़ दुकान के मालिक मोहम्मद जावेद अली के बताया गया कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से ही पूरी दुकान में आग लगी है. लगभग 10 लाख का सामान जल कर राख हो गया है. दुकान में प्लास्टिक टायर कार्टून ई-रिक्शा व अन्य कई सामान रखा था, जो पूरी तरह जल चुका है. आग लगने के बाद तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई, जहां मौके पर पहुंच कर उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की. अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया. 

बताया जाता है कि मुस्लिम रोड में आग लगने के बाद आस-पास के घर में खलबली मच गई. कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक के सामान जलने से आग की लपटें उपर तक उठने लगीं. आग देख आस-पास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. करीब के घरों में रहने वाले लोग भयभीत हो गए. मामले की जानकारी जैसे ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले जो लोगों की भीड़ लगी थी उन लोगों को आग से दूर किया, क्योंकि काफी छोटी रोड है और उस छोटे रोड में बड़ी-बड़ी तीन दमकल की गाड़ी को लाया गया. 2 घंटा के अंदर पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया.

मामले में थाना प्रभारी ने क्या कहा?

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि कबाड़ पट्टी के मालिक ने बताया गया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है. दो-तीन दिन से यहां पर बिजली के तार से चिंगारी निकल रही थी, लेकिन इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई थी. रविवार को अचानक बिजली की चिंगारी निकली और दुकान में जाकर गिर गई, जिसके कारण ही आग लगने की बात कही जा रही है. पुलिस  इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'हम तो ठग ग्रंथ लिखने वाले हैं...', तेजस्वी यादव के 12 करोड़ की मानहानी नोटिस पर बोले JDU MLC नीरज कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget