एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में फाइनेंस कर्मी से सवा लाख की लूट, अपराधियों ने पैर पर मारी गोली, टैब भी छीना

Supaul Crime News: बिहार के सुपौल में लोन की ईएमआई वसूलकर लौट रहे फाइनेंस कर्मी पर अपराधियों ने गोली चला दी. उनके पैर में गोली लगने के बाद अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिए.

Supaul Latest News: बिहार के सुपौल से फाइनेंस कर्मी से लूट का मामला सामने आया है. जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज में छातापुर जाने वाले मार्ग पर एक बाइक पर सवार 2 अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार देर शाम फाइनेंस कर्मी 39 वर्षीय इंद्रजीत कुमार के पैर पर गोली मारकर करीब सवा लाख रुपये लूट लिए. घायल फाइनेंस कर्मी इंद्रजीत कुमार मूल रूप से मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आदर्श गांव वार्ड नंबर 7 के रहने वाले हैं और सुपौल के पिपरा स्थित भारत माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड कंपनी में प्रबंधक के पद पर पिछले डेढ़ साल से तैनात हैं.

फाइनेंस कर्मी के पैर पर मारी गोली
फाइनेंस कर्मी इंद्रजीत कुमार महिलाओं के एक समूह के लोन की ईएमआई वसूलकर गुरुवार शाम करीब सात बजे नहर पर बनी सड़क से होकर लौट रहे थे. तभी छातापुर जदिया के बीच जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज में बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने इंद्रजीत कुमार के बाएं पैर में गोली मार दी.

इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद करीब सवा लाख रुपये छीन लिए. बाद में डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फाइनेंस कर्मी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान की निगरानी में जख्मी फाइनेंस कर्मी का इलाज चल रहा है.

टैब और अन्य सामान भी लूट ले गए अपराधी
अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से रुपयों के साथ-साथ कंपनी की ओर से काम करने के लिए दिया गया टैब और अन्य जरूरी सामान भी लूट लिया. वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.बीएन पासवान के अनुसार पुलिस कर्मियों की ओर से एक जख्मी फाइनेंस कर्मी को यहां लाया गया, उसे एक गोली पैर में लगी है वे खतरे से बाहर है. अभी उनका इलाज चल रहा है. घटना को लेकर जदिया पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: ठंड से ठिठुर रहा बिहार, 6 डिग्री नीचे खिसका पारा, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्राई स्टेट' बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget