एक्सप्लोरर

रोहतास में पिता-पुत्री का रिश्ता तार-तार, 11 साल की बेटी का किया रेप, मां ने पति को कराया गिरफ्तार

Rohtas Rape Case: मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है. पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Girl Rape In Rohtas: बिहार के रोहतास जिले से शनिवार को पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी का ही रेप कर दिया. घटना के बाद बच्ची की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दरअसल पूरा मामला दावथ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है. पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि, पुलिस पूछताछ में उसने कहा है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. आरोपी का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वह पूरी तरह से निर्दोष साबित हो जाएगा. पति का आरोप है कि उसकी बेटी ने उसकी पत्नी के उकसावे में आकर ऐसा कहा है.

मां के अनुसार उसका पति अक्सर मारपीट करता था. कुछ दिन पहले ही उसने पिटाई कर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था. महिला अपनी 11 साल की बेटी को छोड़कर अपने मायके डेहरी चली गई थी. इसी बीच पिता ने अपनी बेटी की इज्जत तार-तार कर दी. दावथ थानाध्यक्ष कृपाल ने बताया कि पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है. किशोरी की मां के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर पॉस्को एक्ट दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दी गई है. 

मां का आरोप पिता ने की दोबारा दरिंदगी

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति पहले भी एक बार बेटी का रेप कर चुका है, मगर लोक लाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया था. अब उसने दोबारा दरिंदगी की तो मामला दर्ज कराया. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि पत्नी का आरोप कहां तक सही है, या उसका पति और लड़की का पिता बेगुनाह है. 

ये भी पढ़ेंः Jamui Encounter: जमुई में पुलिस पर बालू माफिया ने की फायरिंग, मुठभेड़ में बाल-बाल बचे ASI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget