एक्सप्लोरर

Patna News: '10 लाख दो नहीं तो...', पटना में दुकानदार से मांगी गई रंगदारी, दुकान में ताला मार गए बदमाश

Patna Crime News: राजधानी पटना के खुसरूपुर का यह मामला है. दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Patna Extortion News: बिहार में लूट और हत्याओं के बीच रंगदारी मांगने का मामला भी अब सामने आने लगा है. अब अपराधी बड़े व्यवसायियों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों को भी निशाना बना रहे हैं. मामला राजधानी पटना के खुसरूपुर नगर परिषद इलाके का है. बदमाशों ने एक जूता-चप्पल के दुकानदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. फोन कर धमकी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया तो गोली मारकर हत्या कर देंगे. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.

मामला बीते रविवार (15 दिसंबर) की देर शाम का है. खुसरूपुर नगर के एक जूता-चप्पल दुकानदार दीपक कुमार गुप्ता से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांगी गई है. दुकानदार का कहना है कि बदमाशों ने रात में उनकी दुकान में ताला लगा दिया. ताला लगा देख दुकानदार ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी पड़ोसी दुकानदार ने इसके बारे में कुछ नहीं बताया. इसके बाद दुकानदार ने दुकान का ताला तोड़ दिया.

'ताला तोड़कर तुमने अच्छा नहीं किया...'

ताला तोड़ने के कुछ देर बाद ही दुकानदार दीपक कुमार गुप्ता के मोबाइल पर फोन आ गया. उधर से कहा गया कि ताला तोड़कर तुमने अच्छा नहीं किया. रंगदारी के रूप में दस लाख रुपये दो नहीं तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. फोन पर इस तरह की धमकी के बाद डरे-सहमे दुकानदार दीपक कुमार गुप्ता ने खुसरूपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन देते हुए उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस कार्य के लिए एक अधिकारी को विशेष रूप से प्रतिनयुक्त किया गया है. उधर घटना की सूचना से बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें- ED की बड़ी कार्रवाई, IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों की 23.72 करोड़ की संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget