एक्सप्लोरर

Expressway In Bihar: बिहार का चौथा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, सहरसा सहित सूबे के 10 जिलों से गुजरेगा

देश के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्य बिहार में जिन चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है वो राज्य के 38 जिलों में से 28 जिलों से होकर गुजरेगा. जिससे राज्य का विकास और राज्य में रोजगार बढ़ेगा.

Expressway In Bihar: बिहार में जिन चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है वो राज्य के 38 जिलों में से 28 जिलों से होकर गुजरेगा. ये नए एक्सप्रेस-वे बिहार के विकास की नई इबारत लिखेंगे. इन एक्सप्रेस-वे से बिहार के विकास की रफ़्तार भी तेज होगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक्सप्रेस-वे के आसपास के गांवों, जिलों और शहरों के लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. 

अभी तक हमने आपको बिहार के तीन एक्सप्रेस-वे के बारे में विस्तार से बताया है. जिनमें सबसे पहला 271 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का बनने वाला औरंगाबाद से जयनगर एक्सप्रेस-वे है. दूसरा 695 किलोमीटर लंबा रक्सौल से हल्दिया-एक्सप्रेस-वे है. तीसरा 350 किलोमीटर लंबा बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेस-वे है. वहीं चौथे एक्सप्रेस-वे गोरखपुर-सिलीगुड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं.


चौथा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच 

कहां से कहां तक
बिहार का चौथा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर सीमा से होकर सिलीगुड़ी तक जायेगा. केंद्र सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे को बनाने की अनुमति प्रदान कर दी है. 

सड़क की कुल लंबाई - किलोमीटर
छह से आठ लेन का बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे 650 किलोमीटर लंबा बनेगा. जबकि एक्सप्रेस-वे का 416 किलोमीटर का हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा. इस सड़क के बारे में बिहार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा था कि, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सबसे अधिक बिहार के लोगों को लाभ होगा. यह सड़क प्रदेश के लिए वरदान साबित होगी, इससे जहां लोगों की यात्रा आसान होगी वहीं विकास के नए रास्ते खुलेंगे.

कौन कौन से अहम शहर से गुजरेगा
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. एक्सप्रेस-वे गोपालगंज, सीवान, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज से होते हुए सिलीगुड़ी को टच करते हुए जायेगा. यह एक्सप्रेस-वे भी पूरी तरह से ग्रीनफ़ील्ड होगा. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे न सिर्फ बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा बल्कि यह पश्चिम बंगाल को भी बिहार से जोड़ेगा. 

कितने रोजगार मिलेंगे
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बनने से सीधे तौर पर गोपालगंज, सीवान, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज के हजारों लोगों को रोजगार मिलेंगे. लोगों को इस एक्सप्रेस-वे पर सीधे भर्ती किया जाएगा जबकि अप्रत्यक्ष रूप से लोग यहां अपना रोजगार भी खोल सकते हैं.

सड़क का कुल खर्च
फिलहाल अभी इस नए एक्सप्रेस-वे का बजट सरकार की तरफ से निर्धारित नहीं हुआ है. हालांकि एक अंदाज के मुताबिक इसकी लागत 6 हजार करोड़ रुपए हो सकती है. केंद्र सरकार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एक्सप्रेस-वे का टेंडर जारी किया जा सकता है.

अब तक कहां तक काम पहुंचा है
गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का फिलहाल डीपीआर (Direct Project Report) तैयार की जा रही है. डीपीआर तैयार होने के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत इसका निर्माण करवाया जायेगा.

कब तक काम पूरा होने की तारीख है
निश्चित इस एक्सप्रेस-वे के बनने से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार-वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा. एक्सप्रेस-वे कब तक पूरा होगा सरकार की तरफ से जल्द ही इसका ऐलान किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

Expressway In Bihar: बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद-जयनगर की पूरी जानकारी, 8 जिलों के इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगा

Expressway In Bihar: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का 350KM विस्तार बिहार में होगा, बक्सर से भागलपुर के बीच इसे बढ़ाया जाएगा, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget