एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के MLC राधाचरण सेठ पर ED का एक्शन, 26.19 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, जानें मामला

Radhacharan Seth News: यह कार्रवाई बालू के अवैध खनन और कारोबार मामले में ब्रॉडसन कंपनी से जुड़े मामलों की जांच में हुई है. पिछले साल सितंबर महीने में राधाचरण साह को गिरफ्तार किया गया था.

आरा: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ राधाचरण सेठ की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने उनके खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने राधाचरण साह 26.19 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की है. बताया जाता है कि ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की है.

यह कार्रवाई बालू के अवैध खनन और कारोबार मामले में ब्रॉडसन कंपनी से जुड़े मामलों की जांच में हुई है. करोड़ों की हेराफेरी के मामले में ईडी जांच कर रही है. बता दें कि इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने जेडीयू के विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया था.

जेल में बंद हैं एमएलसी राधाचरण साह

इसके बाद में उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था. कन्हैया का नाम भी बालू सिंडिकेट में शामिल है और ये अपने पिता यानी राधाचरण सेठ के कारोबार में उनकी मदद करते हैं. जेडीयू एमएलसी का सीधा संबंध बिहार के बड़े बालू कारोबारी समूह ब्रॉडसन के साथ है. बिहार में फैले बालू के सिंडिकेट को लेकर ईडी ने राधाचरण के करीबियों पर भी शिकंजा कसा था. बालू सिंडिकेट में शामिल आदित्य मल्टीकॉम के दो कारोबारी जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपनी हिरासत में लिया था. जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह जेल में बंद हैं.

बता दें कि एमएलसी राधाचरण साह ने पहली बार 2015 में आरजेडी कोट से एमएलसी का चुनाव लड़ा था. 2022 में उन्होंने दूसरी बार जेडीयू से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी. करोड़ों की हेराफेरी के मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के यहां कई बार इनकम टैक्स की रेड भी चुकी है. अब ईडी भी जांच कर रही है. आरा में कई होटल और स्कूल के मालिक हैं राधाचरण साह.

यह भी पढ़ें- RJD एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द, CM नीतीश और लालू के खिलाफ की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget