एक्सप्लोरर

Fourth Agricultural Road Map: बिहार आएंगी द्रौपदी मुर्मू, CM नीतीश ने दिया आमंत्रण, तीन दिवसीय दौरे पर क्या-क्या होगा?

Bihar News: राज्य सरकार ने राष्ट्रपति भवन को पत्र भेज राष्ट्रपति से समय की मांग की थी. कार्यक्रम का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में हो सकता है. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हाल ही में जी20 के सम्मेलन में दिल्ली गए थे. यहां उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के साथ हुई थी. अब नीतीश कुमार के बुलावे पर द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे पर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक तारीख भी फिक्स हो गई है. 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर आने वाली हैं. यह दौरा बेहद खास होने वाला है. चौथे कृषि रोड मैप (Fourth Agricultural Road Map) की औपचारिक शुरुआत अक्टूबर में होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी.

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आना होगा बिहार

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति भवन को पत्र भेज राष्ट्रपति से समय की मांग की थी. इसी साल एक अप्रैल से बिहार में चौथे कृषि रोड मैप की शुरुआत हुई है. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार बिहार आएंगी. कार्यक्रम का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में हो सकता है. द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे को लेकर बहुत कुछ खास होने वाला है.

गया और मोतिहारी में होना है दीक्षांत समारोह

बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मू मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 20 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह है. इससे पहले 19 अक्टूबर को गया के सीयूएसबी में दीक्षांत समारोह है.

बता दें कि राज्य में पहला कृषि रोड मैप 2018 में लागू किया गया था. दूसरे रोड मैप का उद्घाटन 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था. तीसरे कृषि रोडमैप की शुरुआत 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी. अब चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने वाली हैं.

चौथे कृषि रोड मैप में क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे कृषि रोड मैप में उन्नत खेती के लिए राज्यों में 100 सीट हब बनेंगे. 20 मिलेट हब होंगे. जूट की खेती और गुड़ के उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके अलावा लेमन ग्रास और मेंथा की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा. जिन खेतों में पानी लग जाता है वहां पानी निकालने की योजना है.

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन और उनके परिवार को BJP के 'ऑफर' पर क्या है RJD का स्टैंड? राहुल गांधी के बयान पर भी आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget