एक्सप्लोरर

सीवान में डबल मर्डर, 2 लोगों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक ही घर से मिले दोनों के शव

Siwan Double Murder: सीवान में एक घर से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. दोनों लोगों की पीट-पीटकर हत्या की गई है. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

Bihar News: बिहार के सीवान जिले में शनिवार को दो लोगों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान मोहम्मद सैयद और मोहम्मद फकीरा के रूप में हुई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थानाध्यक्ष दलदल के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि रंगदारी की वजह से दोनों की हत्या हुई है, हालांकि जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा.

मामा के घर आया था मृतक
बता दें कि छपरा जिले के मुजफ्फरपुर का रहने वाला मोहम्मद सैयद तीन-चार तीन पहले अपने मामा के घर आया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद सैयद और मोहम्मद फकीरा सराय लहेरा टोली मोहल्ला स्थित एक मिलाद के कार्यक्रम में गए थे, जिसके बाद तकरीबन 10:30 बजे के करीब मोहल्ले के लोगों को जानकारी मिली कि लहेरा टोली के ही अनवर मियां के घर में मोहम्मद सैयद और मोहम्मद फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. कुछ लोगों का कहना है कि मृतक सैयद और फकीरा रंगदारी मांगने के लिए वहां पहुंचे इस वजह से उनकी हत्या की गई. वहीं कुछ लोगों को कहना है रंगदारी नहीं किसी अन्य वजह से दोनों की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तभी हत्या के कारणों का पता चल पाएगा. 

मृतक में मोहम्मद सैयद सारण के मुज़्ज़फ्फरपुर का रहने वाला था और दूसरा मृतक मोहम्मद इमामुद्दीन उर्फ फकीरा सीवान के पुरानी किला पोखरा का निवासी था.

मामले पर क्या बोली पुलिस?
घटना की जानकारी मिलते ही सीवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और सराय ओपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे. दोनों मृतकों के शवों को क्ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल भेज दिया गया. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है कि आखिर किन कारणों से  दोनों की हत्या की गई. वही एसडीपीओ का कहना है कि फिलहाल जो प्रथम दृष्टया मामला सामने आ रहा है, उसमें बेरहमी से पीट-पीट कर इन दोनों की हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में BPSC टीचर का पकड़ौआ ब्याह, 4 साल रिलेशन में रहकर शादी से किया था इनकार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget