एक्सप्लोरर

Double Murder: समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, कारोबारी और टोटो चालक की गोली मारकर हत्या

Samastipur Double Murder: एसपी अशोक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. 

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों ने एक बार फिर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके बाद बदमाश आराम से फरार हो गए. 

पुलिस ने किया घटनास्थल से खोखा बरामद 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इधर जानकारी मिलने के बाद स्थानीय कल्याणपुर व मथुरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र कारोबारी विजय कुमार गुप्ता और टोटो चालक गणेश सहनी के रूप में की गई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अशोक मिश्रा स्वयं सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. 

बताया जाता है कि मृतक विजय कुमार गुप्ता अपनी जमीन देखकर टोटो से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान मुक्तापुर रेलवे रेक प्वाइंट के उत्तर विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने विजय की गोली मार दी. साथ ही घटना का विरोध करने पर टोटो चालक गणेश सहनी को भी गोली मारकर भाग निकले. गोली लगने की वजह से दोनों की मौत हो गई. 

एसपी अशोक मिश्रा ने क्या कहा?

इधर घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. फिलहाल हत्या क्यों की गई इसका खुलासा नहीं हो सका है. स्थानीय लोग इसे जमीन विवाद से जुड़ा होने की बात बता रहे थे. पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उसकी पहचान में जुटी है. बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'सत्याग्रह की वजह से नहीं, हथियार देखकर भागे थे अंग्रेज', स्वतंत्रता की लड़ाई पर बिहार के राज्यपाल का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget