एक्सप्लोरर

Anand Mohan Parole: चुनाव से एक दिन पहले जेल से आ रहे हैं आनंद मोहन, जानें क्या है कार्यक्रम, CM नीतीश भी आमंत्रित!

Anand Mohan News: आज संभवतः 2:00 से 3:00 बजे तक सहरसा जेल से छूट जाएंगे. कहा जा रहा है कि आईजी ने साइन भी कर दिया है.

पटना: गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की हत्या मामले में सजा काट रहे आनंद मोहन जेल से आज बाहर आने वाले हैं. बिहार की दो विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को चुनाव है और ठीक एक दिन पहले आनंद मोहन पैरोल पर जेल से बाहर आने वाले हैं. शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन लंबे समय से सलाखों के पीछे हैं. आज संभवतः 2:00 से 3:00 बजे तक सहरसा जेल से छूट जाएंगे. कहा जा रहा है कि आईजी ने साइन भी कर दिया है. कुछ प्रक्रिया जेल और कोर्ट में बचा हुआ है जो आज 12 से एक बजे तक पूरा हो जाएगा.

आनंद मोहन क्यों आ रहे हैं?

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सात नवंबर को आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी है. इसी में पैरोल पर आनंद मोहन बाहर आ रहे हैं. रिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा कई वीआईपी को भी आमंत्रित किया गया है. बताया जाता है कि जिस लड़के से शादी होगी वह मुंगेर का रहने वाला है. मार्च में शादी होगी. आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद पटना हाई कोर्ट की वकील हैं.

Anand Mohan Parole: चुनाव से एक दिन पहले जेल से आ रहे हैं आनंद मोहन, जानें क्या है कार्यक्रम, CM नीतीश भी आमंत्रित!

रक्षाबंधन के समय चर्चा में आए थे आनंद मोहन

बता दें कि इसी साल रक्षाबंधन के दिन यानी 12 अगस्त को एक तस्वीर आई थी. उस दिन आनंद मोहन को पुलिस अभिरक्षा में पटना में लाया गया था. इसी बीच आनंद मोहन पुलिस सुरक्षा में ही अपने परिवार के लोगों से मिलने पहुंच गए थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद आरजेडी से विधायक हैं. वहीं पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद आरजेडी की वरिष्ठ नेता हैं. परिवार के लोग और आनंद मोहन के समर्थक लंबे समय से उनकी रिहाई के लिए मांग कर रहे हैं. बिहार में नई सरकार बनने के उम्‍मीद बढ़ गई है.

Anand Mohan Parole: चुनाव से एक दिन पहले जेल से आ रहे हैं आनंद मोहन, जानें क्या है कार्यक्रम, CM नीतीश भी आमंत्रित!

जांच में सही पाया गया था मामला

इधर, पटना में आनंद मोहन के परिवार से मिलने वाली तस्वीर की जांच शुरू हो गई. खगड़िया के एसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह कहा था कि आनंद मोहन खगड़िया के सरकारी गेस्ट हाउस गया था. यहां से वो खगड़िया के आरजेडी ऑफिस भी गया. इसके अलावा वो मुसरीघरारी भी रुका था. यह सब उसने 11 से 13 अगस्त के बीच किया. इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था जो दोषी पाए गए थे.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan: बिहार में महागठबंधन की सरकार और 'आजाद' हो गए आनंद मोहन, BJP ने कहा- जंगलराज आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget