एक्सप्लोरर

Diwali 2022: पटाखे जलाते समय जल जाए हाथ-पैर तो अस्पताल जाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, पढ़ें ये काम की खबर

Happy Diwali 2022: बिहार समेत पूरे देश में दिवाली की धूम है. दीप के साथ साथ आज लोग पटाखे भी जलाते हैं. कभी-कभी इस दौरान लोग जख्मी हो जाते. ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल की ओर रुख करना चाहिए.

पटना: राजधानी पटना समेत पूरे देश में दिवाली (Diwali 2022) के त्योहार को लेकर धूम है. दीपावली का पर्व दीपों का त्योहार है. एक ओर जहां लोग इस दिन दीप जलाकर घर को जगमगाते हैं. वहीं दूसरी ओर पटाखे जलाना (Crackers in Diwali) भी इस त्योहार का एक हिस्सा है. खासकर दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने में बच्चे सबसे आगे रहते हैं. ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी होती है. 

कई बार सावधान रहने के बावजूद भी दुर्घटना हो जाती. लोग और बच्चे दिवाली के पटाखों से खुद को जख्मी कर लेते. ऐसे में तुरंत क्या करना चाहिए इस बारे में हम आपको जानकारी देंगे. पटाखे से घायल लोगों को तुरंत तो अस्पताल का रुख करना ही चाहिए, लेकिन उससे पहले घर में ये जरूरी चीजें जरूर कर लेनी चाहिए.

ठंडे पानी में जला हुआ हिस्सा रखें

पटाखे से अगर हाथ पैर जल जाता है तो तुरंत उसपर 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी का बहाव करें. या जलने वाले हिस्से को ठंडे पानी में रखें. इसके बाद किसी जानकार की मदद से पूछकर घर में रखी कोई दवा लगा लें. जरूरी नहीं कि घाव गहरा हो, लेकिन पटाखे के बारूद का जलन असहनीय होता है. घाव की गहराई के बारे में सचेत रहते हुए ये कदम उठाएं 

तुलसी के पत्ते लगाने से मिलती राहत

घाव पर तुरंत में तुलसी के पत्ते को लगाने से चंद राहत मिलती है. कहा जाता कि इससे जलन कम होती है. साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता. दाग भी नहीं रहते. लोगों को फिर भी तुरंत अस्पताल की ओर रुख करना चाहिए. सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने घाव की गहराई के बारे में जानें. ज्यादा जलने पर तुरंत ही पास के अस्पताल पहुंचे. या 102 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाएं और हॉस्पिटल जाएं. वहां तुरंत अपना इलाज कराएं. पटना के सभी अस्पतालों में पटाखे से जलने पर विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं. हालांकि इससे भी ज्यादा जरूरी है कि ऐसी नौबत न आने दें. सावधानी के साथ पटाखे जलाएं. पटाखा जलाते समय खास कर चेहरा और आंख बचा कर रखें.

नारियल का तेल और छिले हुए आलू लगाने से दाग नहीं रहते

नारियल का तेल लगाने से जलन कम हो जाती है. साथ ही दाग भी नहीं बनता. घाव होने पर तुरंत ऐसा करेंगे तो दाग की संभावना कम हो जाएगी और जलन से राहत मिलेगी. फिर अस्पताल की ओर रुख कर सकते. इसके अलावा जलने पर आलू को पीस कर लगाने से भी राहत मिलती है. इसे जली हुई जगह रब करने से ठंडक मिलती और जलन भी कम हो जाती है. गाजर जले हुए घाव को ठीक करने के लिए काफी सही माना जाता. घाव होते ही तुरंत जली हुई जगह पर इसे लगाएं. इसके अलावा गाय के घी से भी घाव को ठीक किया जा सकता है. 

नोट:- दिवाली पर विशेष ध्यान दें कि इस तरह की स्थिति न उतपन्न हो. यदि आपका हाथ जल जाता है तो तुरंत 102 डायल करें और एंबुलेंस बुलाएं. इसके अलावा ज्यादा आवश्यकता है तो तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज कराएं. यहां मुहैया सूचना सिर्फ रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की  जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Diwali 2022: बिहार के सोनपुर में अयोध्या जैसा नजारा, दीपोत्सव के कार्यक्रम से जगमगाया शहर, नदी तट पर जले 1 लाख 51 हजार दीए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget