एक्सप्लोरर

जेडीयू और एलजेपी के बीच का नहीं थम रहा विवाद, फिर एक बार आमने-सामने आए पार्टी नेता

एलजेपी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि ये कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है. विजेंद्र यादव जैसे बहुत बड़बोले नेता जेडीयू में पड़े हुए हैं. इनलोगों को बोलने की बीमारी है.

पटना: एनडीए घटक दल एलजेपी और जेडीयू के बीच का रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. दोनों पार्टियों के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इसी क्रम में एक बार दोनों पार्टी के नेता मीडिया में एक दूसरे की फजीहत करते दिखे. बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री और जेडीयू नेता विजेंद्र यादव ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा, " इस राज्य में ही नहीं इस देश में बड़े-बड़े नेता हुए लेकिन कहां उनके बेटे नेता हुए. नीचे से जो आते हैं, वही नेता बनते हैं. बाप के नाम पर एक दो ही बने होंगे." उन्होंने कहा कि सतेन्द्र बाबू का बेटा हो या श्री बाबू का या कर्पुरी जी का कोई नेता हुआ क्या?

वहीं चिराग पासवान के एनडीए में होने के संबंध में उन्होंने कहा कि गठबंधन में हैं या नहीं कहा नहीं जा सकता. अभी तो यहां मंत्रिमंडल में भी नहीं हैं. बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान को पढ़िए सब क्लियर हो जाएगा.

इधर, ऊर्जा मंत्री के बयान का पलटवार करते हुए एलजेपी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा, " ये कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है. विजेंद्र यादव जैसे बहुत बड़बोले नेता जेडीयू में पड़े हुए हैं. इनलोगों को बोलने की बीमारी है. ये लोग ये भूल जाते हैं कि नीतीश कुमार जिनकी सरकार नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद पर टिकी है, ये जब उनका अपमान करने से नहीं चूकते हैं तो ये किसी को कुछ भी बोल सकते हैं."

अशरफ ने कहा, " दिक्कत वहां नहीं है, दिक्कत ये है कि अगर कोई आदमी बिहारी को मारे और उन बिहारी के लिए कोई आदमी ईमानदारी से कुछ बात कहता है तो वो इनलोग को चुभता है. ये लोग प्रतियोगिता में रहते हैं कि हम अपना अंक कितना नीतीश कुमार के नजर में बढ़ा लें. ये लोग केवल अपनी चाटुकारिता दिखाने में लगे हुए हैं. ये लोग भूल जाते है कि नीतीश कुमार जी नरेन्द्र मोदी की कृपा पर मुख्यमंत्री बने हुए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget