एक्सप्लोरर

Bihar Bypoll Result 2024: 'प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 100 % का स्ट्राइक रेट', जीत पर दिलीप जायसवाल हुए गदगद

Dilip Jaiswal News: उपचुनाव में सभी 4 सीटों पर एनडीए की जीत के लिए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भगवान को धन्यवाद दिया. उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सेमीफाइनल नहीं, हर चुनाव फाइनल है.

Bihar Bypoll Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी.

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं भगवान का शुक्रिया करना चाहता हूं कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के उपचुनाव में 100 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट रहा. राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (एनडीए) की यह सबसे बड़ी जीत रही. उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि हमारे पास एक सीटिंग सीट थी, जबकि तीन महागठबंधन के पास थी.

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि शाहाबाद और मगध में बीजेपी और एनडीए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, लेकिन यह चुनावी नतीजे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी.

विपक्ष पर दिलीप जायसवाल ने साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में विपक्ष के कुछ नेताओं ने कहा था कि उपचुनाव सेमीफाइनल है. उस समय भी मैने कहा था कि हर चुनाव फाइनल होता है, कोई भी सेमीफाइनल नहीं होता है. जो भी सेमीफाइनल के चक्कर में पड़ते हैं, उनका वही हाल होता है कि हमने चारों सीटें जीती और वो सेमीफाइनल के चक्कर में पड़े हुए हैं. मैं हर चुनाव को फाइनल मानकर चुनौती के रूप में लेता हूं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर और एनडीए के साथ समन्वय बनाकर चुनाव लड़ने का काम किया. मतदाताओं ने भी यह संदेश देने का काम किया है कि 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावे पर क्या बोले?

महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र को देश की आर्थिक राजधानी कहते हैं. जिस तरह से वहां पर एनडीए की जीत हुई है और मतदाताओं ने विश्वास जताया है, यह इस बात का संकेत है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा होगा. वहीं, झारखंड में हमने पहले से बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है. इतनी बड़ी साजिश के बावजूद मतदाता इस देश में एनडीए और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: 'बिहार उपचुनाव की जहां तक बात है...', NDA की आंधी में उड़ी RJD, अब आया तेजस्वी यादव का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget