एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri Net Worth: पटना आ रहे हैं बागेश्वर बाबा, जान लीजिए कितने पढ़े-लिखे हैं, कमाई जानकर चौंक जाएंगे

Bageshwar Dham Sarkar: बाबा बागेश्वर मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं लेकिन इन दिनों देश-विदेश में छाए हैं. जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें.

पटना: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) बिहार आ रहे हैं. 13 से 17 मई तक पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में वह हनुमंत कथा कहेंगे. बागेश्वर बाबा का विवादों से पुराना नाता है. हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं. बाबा बागेश्वर मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं लेकिन इन दिनों देश-विदेश में छाए हैं. धीरेंद्र शास्त्री कितना पढ़े लिखे हैं? कितनी कमाई होती है? जानिए कुछ ऐसी बातें.

बागेश्वर बाबा कई बार खुद टीवी चैनल या कार्यक्रम में यह कह चुके हैं कि एक समय में उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. उनके घर में खाने का अभाव था. उनके पास रहने के लिए एक कच्चा मकान था. घर बरसात के दिनों में टपकता था. धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया है कि वह अपने दादा जी को ही गुरु मानते हैं. नौ साल की उम्र से दादा जी के साथ मंदिर जाने लगे थे. उनसे ही उन्होंने रामकथा कहना सीखा है.

कितना पढ़े लिखे हैं बागेश्वर बाबा?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पढ़ाई को लेकर अपने-अपने तर्क हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धीरेंद्र कृष्ण ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गंज गांव से की है. इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री ली. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सिर्फ आठवीं तक पढ़े हैं. एक इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री खुद भी इस बात को कबूल करते हैं कि वे बीए कर चुके हैं. वहीं, आगे यह भी कहा कि उन्होंने ठीक से पढ़ाई नहीं की है, इसलिए वे इस पढ़ाई को नहीं मानते.

धीरेंद्र शास्त्री की कमाई कितनी है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हर महीने की कमाई 3.5 लाख रुपये है. वहीं एक टीवी चैनल ने इंटरव्यू में सवाल किया कि आपकी कमाई कितनी है तो इस पर बाबा ने यह जवाब दिया था कि उनकी कोई फिक्स कमाई नहीं है. क्योंकि उनकी संस्था कोई कंपनी या बिजनेस नहीं है. उनके पास करोड़ों सनातनियों का प्यार है. कोई कुछ दे जाता है और कोई कुछ चढ़ा जाता है. हंसते हुए आगे कहा था कि जितने सनातनी उतनी कमाई. इससे अंदाजा लगा लो. 

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के भाई को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान, पूछा- बाबा क्यों नहीं बनाते हैं पर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget