एक्सप्लोरर

सीवान का लापता युवक गोपालगंज में फांसी से लटका मिला, बहन की शादी के अगले ही दिन हुआ था गायब

Gopalganj Crime: सीवान के एक लापता युवक का शव गोपालगंज में एक अर्धनिर्मित बिल्डिंग मेंसे मिला है. पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के पांडेय परसा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक की पहचान कैलाश यादव के रूप में हुई है, जो सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन का निवासी था. कैलाश यादव स्व. पारस यादव का पुत्र था और उसकी मौत ने इलाके में खलबली मचा दी है. घटना रविवार (23 फरवरी) की रात की है, जब कैलाश का शव एक अर्धनिर्मित मकान में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया.

गोपालगंज रिश्तेदार को छोड़ने के लिए आया था

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हत्या या आत्महत्या के संभावित कारणों की जांच कर रही है. श्रीपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने बताया कि कैलाश यादव आठ फरवरी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बाहर से घर आया था. शादी संपन्न होने के अगले दिन नौ फरवरी को वह गोपालगंज किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए आया था. इसके बाद वो अपने घर वापस नहीं लौट सका.

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने 13 फरवरी को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कैलाश के शव के मिलने के बाद पुलिस ने कई सवालों के जवाब तलाशने शुरू किए हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कैलाश श्रीपुर के पांडेय परसा गांव कैसे पहुंचा और अर्धनिर्मित मकान में रस्सी का फंदा बनाकर अपना जीवन समाप्त किया. पुलिस यह भी जांच रही है कि कैलाश का मोबाइल कब से स्विच ऑफ था और वह लापता होने के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में था.

किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी- परिजन

मृतक कैलाश के परिजनों का कहना है कि कैलाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रहा था. ऐसे में उसकी मौत एक रहस्य बनकर सामने आई है. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए वैज्ञानिक टीम और तकनीकी सेल की मदद भी ली है, ताकि इस रहस्यमयी घटना का जल्द से जल्द समाधान हो सके. पुलिस ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मामला और जटिल हो गया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कैलाश ने ऐसा कदम क्यों उठाया. क्या यह आत्महत्या का मामला है, या फिर किसी ने उसे हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है?

ये भी पढ़ेंः Katihar Explosion: बिहार के कटिहार में लवारिस बैग में ब्लास्ट, 2 महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget