एक्सप्लोरर

छेड़खानी के विरोध करने पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ की मारपीट, घर और दुकान में लगाई आग

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बिहटा: बिहार की राजधानी पटना जिले के मनेर से दबंगों की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को दबंगों ने पहले तो मनेर के भवानी टोला गांव में दलित परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी की. फिर जब उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगो ने मारपीट करते हुए उसके घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई, जिसमें कई लोगों की जख्मी होने की सूचना है.

मिली जानकारी अनुसार आगजनी की इस घटना में पीड़ित पक्ष के दुकान में रखी कंप्यूटर सहित घर में रखे अनाज, कपड़े और सभी जरूरी समान समेत लाखों की संपत्ति जलकर रख हो गई. घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने बताया कि दबंगों द्वारा जबरन घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की जा रही थी.

इसी दौरान महिलाओं के चीखने चिल्लाने की शोर सुनकर घर के सदस्य वहां पहुंचे. देखते ही देखते मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए. घायलों में अयोध्या प्रसाद, मंटू पासवान, विनय पासवान, मोहक पासवान, बहारण पासवान, बच्चन पासवान, छोटान पासवान, कुँवर पासवान,विनेश्वरी पासवान समेत अन्य शामिल हैं.

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. फिलहाल इस सम्बंध में मनेर थानाध्यक्ष कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget