एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार उपचुनाव में 'इंडिया' ब्लॉक की जीत का दावा, बोले दीपांकर भट्टाचार्य- झारखंड में पूर्ण तालमेल मगर...

Dipankar Bhattacharya: झारखंड की 81 में 78 सीटों पर हमारे बीच पूर्ण तालमेल है. पूर्ण तालमेल के तहत भाकपा (माले) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन राजधनवार में यह एकता नहीं हो सकी है.

Dipankar Bhattacharya News: भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में सभी चार सीटों पर 'इंडिया' ब्लॉक की जीत होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में मुख्य मुद्दा स्थानीयता और रोजगार है. दीपांकर भट्टाचार्य ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में पलायन, रोजगार, औद्योगिक विकास जैसे बुनियादी सवालों पर चर्चा करने के बजाए बीजेपी अपनी नफरती बयानबाजी के जरिए अविश्वास का माहौल बनाना चाहती है.

 बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दीपांकर ने क्या कहा?

दीपांकर ने कहा कि बांग्लादेश से हो रहे तथाकथित घुसपैठ को मुद्दा बनाकर बीजेपी बांग्ला भाषियों और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रही है. उन्होंने कहा, "झारखंड की 81 में 78 सीटों पर हमारे बीच पूर्ण तालमेल है. पूर्ण तालमेल के तहत भाकपा (माले) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन राजधनवार में यह एकता नहीं हो सकी है. राजधनवार की सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जरिए उम्मीदवार खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है, फिर भी राज्य में 'इंडिया' गठबंधन एक होकर चुनाव के मैदान में है,"

भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाकपा-माले को माकपा और अन्य वाम दलों का समर्थन मिला है. पश्चिम बंगाल में छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में नैहाटी सीट पर भाकपा-माले प्रत्याशी को वामपंथी दलों का समर्थन है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे पश्चिम बंगाल में वामपंथी एकता को एक नई ताकत मिलेगी. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह आर्थिक संकट का परिणाम है. उनकी जीत से गाजा सहित पूरी दुनिया में शांति और न्याय की उम्मीद रखने वाली ताकतों को धक्का लगा है.

'ट्रम्प की नीति अश्वेतों और भारतीयों के खिलाफ'

उन्होंने कहा कि गाजा के सवाल पर जो बाइडन की नीति ने भी निराश ही किया था. ट्रम्प का मुख्य प्रचार फोकस अमेरिका में अवैध आप्रवासन को लेकर रहा है. तकरीबन एक करोड़ लोगों को अवैध बताकर देश से बाहर कर देने का उनका लक्ष्य है. इससे अमेरिका में जो माहौल बनेगा, वह अश्वेतों और भारतीयों के भी खिलाफ भी जाएगा. कनाडा के मसले पर उन्होंने वहां रह रहे भारतीय मूल के हर धर्म-जाति-समुदाय के लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज जो हम भारत के अंदर देख रहे हैं, अब वह देश के बाहर भी देखा जा रहा है. यह अफसोसजनक है.

ये भी पढ़ें: Bihar By Poll 2024: 'लालू यादव के शरीर में जितना खून था...', तेजस्वी यादव ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget