एक्सप्लोरर

Pawan Singh News: महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में पवन सिंह गाएंगे गाना? राजाराम सिंह के निशाने पर 'पावरस्टार'

Karakat Lok Sabha Seat: लोकसभा के चुनाव में इस बार चर्चित सीटों में काराकाट भी है. वहीं, इस सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा ने पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा.

Karakat Lok Sabha Seat: काराकाट से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद यह सीट हॉट बन गई है. इस सीट को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, पवन सिंह पर महागठबंधन के प्रत्याशी (CPIML) राजाराम सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को हमला बोला. उन्होंने कहा कि जीत के जश्न में पवन सिंह को गाना गाने यहां बुलाया जाएगा. हमको जनता तो कह दी है कि चुनाव में मजाक करने वाला, नाचने और गाने वाला नहीं चाहिए. हमारी जीत होगी.

नहीं है कोई चुनौती- राजाराम सिंह 

एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को लेकर राजाराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोई चुनौती नहीं हैं. यहां से सांसद वह रहे, लेकिन काम नहीं किए. जनता को यहां काम करने वाला सांसद चाहिए. लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं. किसानों की आय दुगुनी करनी है. यह सब हमारे चुनावी मुद्दे हैं. 'इंडिया' गठबंधन एकजुट है. केंद्र में एनडीए की सरकार अब नहीं बनेगी. पीएम मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया है.

आगे महागठबंधन के प्रत्याशी ने बताया कि लालू-तेजस्वी, दीपांकर भट्टाचार्य, योगेंद्र यादव व कई किसान नेता उनके लिए प्रचार करने आएंगे. बता दें राजाराम सिंह कुशवाहा पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगे हैं. डोर 2 डोर कैंपेन कर रहे हैं.

काराकाट सीट पर है त्रिकोणीय मुकाबला 

बता दें भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही काराकाट हॉट सीट बन गई है. यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा. एक तरफ पवन सिंह मैदान में हैं तो दूसरी तरफ एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से भाकपा माले के राजा राम सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. एक जून को आखिरी चरण में काराकाट सीट पर चुनाव होने हैं. वहीं, पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे? इसको लेकर उन्होंने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh: क्या मायावती की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? टीम ने साफ कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget