एक्सप्लोरर

Corona New Variant JN.1: कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर बिहार कितना तैयार? अस्पतालों को किया गया अलर्ट

Corona Sub Variant JN.1: बिहार में फिलहाल 90 ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का दावा है कि विभाग कोरोना से निपटने को लेकर पूरी तरह तैयार है.

पटना: देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 (Corona New Variant JN.1) के मामले सामने आने के बाद बिहार के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है. इस नए वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी होने के बाद तैयारी पर भी पूरी नजर है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पतालों में सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों, प्राचार्यों तथा सभी सिविल सर्जनों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

चालू हालत में हैं प्रदेश में 90 ऑक्सीजन प्लांट

विभाग का मानना है कि कई राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसलिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट किया गया है. इसके अलावा कोविड की जांच भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. खराब ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. बताया जाता है कि प्रदेश में फिलहाल 90 ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं.

पीएमसीएच में कोरोना को लेकर की गई तैयारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का दावा है कि विभाग कोरोना से निपटने को लेकर पूरी तरह तैयार है. उन्होंने लोगों से भी सतर्कता बरतने को कहा है. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में कोरोना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.

बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अलग-अलग राज्यों में नियम बना दिए गए हैं. नए वेरिएंट को देखते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं. वहीं दूसरी ओर देश के सभी जिलों में कोरोना के टेस्ट दिशानिर्देशों के मुताबिक करने की सलाह दी गई है. हालांकि चंडीगढ़ में फिर से मास्क लगाने हिदायत दे दी गई है. खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है. भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए भी कहा गया है. हालांकि नए वेरिएंट को लेकर डब्यूएचओ का कहना है कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: किलेबंदी की तैयारी! बिहार में JDU सांसदों की सीटों पर BJP की नजर, परखे जा रहे प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget