एक्सप्लोरर

Bihar Constable Exam: परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का खुलासा, बक्सर-जहानाबाद समेत कई स्थानों से हुई गिरफ्तारी

Bihar Police Constable Exam: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद है. वहीं, इस बीच बक्सर में पुलिस ने एक फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का खुलासा किया है.

Bihar Constable Exam: बक्सर की पुलिस ने बुधवार को बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक नेटवर्क का खुलासा किया है जिसके आधार पर कैमूर, औरंगाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी एक बड़े सॉल्वर गिरोह के सदस्यों की गिफ्तारी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ सेंटर पर परीक्षा में धांधली करने के लिए डुमरांव रेलवे स्टेशन के आसपास होटल में कमरा बुक कर कुछ लोग रुके हुए थे. इसकी सूचना पुलिस को लग गई. परीक्षा से पूर्व बक्सर की पुलिस टीम ने कमरे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावे कई जिलों से गिरफ्तारियां हुई हैं.

वहीं, जहानाबाद में सिपाही भर्ती की परीक्षा में धांधली की आशंका में पुलिस ने सेटर को गिरफ्तार किया है. काको थाना के कोठियां गांव से गिरफ्तारी हुई है. एसपी और डीएसपी नगर थाने में उससे पूछताछ कर रहे हैं. मिली जानकरी के अनुसार आधे-एक घंटे के अंदर में उसके अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. दरभंगा से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई हुई है. जहानाबाद एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जहानाबाद में अभी तक कोई कदाचार की सूचना नहीं मिली है.

परीक्षा संबंधित कई सामान बरामद

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बक्सर के आनंद विहार होटल के सभी बुकिंग की जांच की. एक कमरे की बुकिंग दो लोगों ने परीक्षा देने के नाम पर की थी. बुकिंग कमरे में त्रुटि देखकर पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें छोटे लाल चौरसिया उर्फ छोटू और रौशन चौरसिया से पुलिस ने पूछताछ की. दोनों ने अपना घर भभुआ कैमूर बताया. वहीं, जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से पटना और बक्सर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के नाम से अलग-अलग रोल नंबर लिखा पेपर, आधार कार्ड, पुलिस भर्ती परीक्षा के 145 प्रवेश पत्र, मोबाइल, नकद राशि, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पहचान पत्र आदि बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई.
 
बताया जा रहा है कि उनके निशानदेही पर औरंगाबाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, भभुआ में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

एसपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले में पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने कहा कि सिपाही भर्ती के परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए संकल्पित बक्सर प्रशासन पूरी तरह निगरानी रख रहा था. इसी दौरान दो युवक धराए हैं जिनके पास से काफी संख्या में प्रवेश पत्र सहित कई सामान मिले हैं. युवकों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछा गया तो औरंगाबाद-भभुआ जैसे शहरों से भी इस तरह के नेटवर्क की गिरफ्तारी हुई है. 

एसपी ने यह भी बताया कि ये लोग अलग-अलग नाम से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर अपनी एक ही तस्वीर के आधार पर परीक्षा का फॉर्म भरते हैं और परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर नकल कराने की नीयत से क्वेश्चन पेपर साल्वर की भूमिका में केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षार्थियों से पैसे की उगाही करने का काम करते हैं. गिरफ्त में आए युवकों को जेल भेजा जा रहा है. साथ ही साथ अनुसंधान जारी है कि इस तरह का नेटवर्किंग कब से और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: राजीव रंजन के श्राद्ध कर्म में सीएम नीतीश पहुंचे नालंदा, दी श्रद्धांजलि, रही है पुरानी दोस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget