एक्सप्लोरर

'दिल नहीं दुखाया मैंने किसी का, बेटा बहुत…', पप्पू यादव से बोले शकील अहमद खान

Shakeel Ahmed Khan Son Committed Suicide: शकील अहमद खान के बेटे की आत्महत्या के बाद से परिवार टूट गया है. मंगलवार को पप्पू यादव ने जाकर शकील अहमद खान से मुलाकात की है.

Bihar News: बिहार प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने दो फरवरी की रात आत्महत्या कर ली थी. 17 वर्षीय आयान खान 12वीं का छात्र था. वो अपने कमरे में अकेला सोया था. तीन फरवरी की सुबह जब वो नहीं उठा तो परिजन देखने के लिए गए तो पता चला कि वो फांसी पर लटका था. आयान की मौत के बाद लगातार राजनीतिक पार्टियों के नेता शकील अहमद खान के आवास पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार (04 फरवरी) की रात सांसद पप्पू यादव भी शकील अहमद खान को सात्वंना देने पहुंचे.

पप्पू यादव से शकील अहमद खान ने कहा, "दिल नहीं दुखाया मैंने किसी का, बेटा बहुत अच्छा कर रहा था, अच्छा बढ़ रहा था, अच्छा पढ़ रहा था, बहुत समझदार था, हम भी सोचते थे कितना समझदार है. अगर बाहर कुत्ता भी मर जाए तो उसे लगता था कैसे-क्यों मर गया."

'कोई भी सात्वंना अधूरी लगती है'

सांसद पप्पू यादव ने शकील अहमद खान से मुलाकात का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया. लिखा, "दिल्ली से पटना लौटकर अभी सीधा बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे प्रिय मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के घर आया हूं. उनके इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया था, जिसकी खबर ने मन को गहरे शोक में डुबो दिया. इस अपूरणीय क्षति के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जो एक पिता और माता के दिल के दर्द को कम कर सकें. यह दुख इतना गहरा है कि कोई भी सात्वंना अधूरी लगती है. मेरी पूरी संवेदनाएं शकील भाई और उनके परिवार के साथ है. दुआ करता हूं कि अल्लाह उन्हें इस कठिन समय में सब्र दे और ईश्वर उन्हें इस गहन पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें."

बता दें कि शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. वे कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अभी तक उनकी छवि साफ-सुथरे नेताओं वाली रही है. साल 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान भी मिला था.

यह भी पढ़ें: आज बिहार में राहुल गांधी, अपने खोए वजूद को तलाशने में जुटी कांग्रेस, दौरे को लेकर सियासत तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget