एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A से नीतीश की नाराजगी रंग लाई! शकील अहमद बोले- बिहार कांग्रेस CM को लेकर आलाकमान से करेगी पैरवी

Congress Statement: लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर कांग्रेस नेता शकील अहमद खां ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में बगैर नीतीश कुमार के कोई सीट जीतना आसान नहीं है.

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) को हराने के लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पहल पर 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) का गठन किया गया. इसको लेकर नीतीश कुमार ने काफी मेहनत भी की. पीएम उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा भी हो रही थी. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नाम के प्रस्ताव से सीएम नीतीश की नाराजगी की बात सामने आ रही है. वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बिहार के लगभग 25 नेताओं की बैठक होने वाली है जिसमें 19 विधायक के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग बैठक में इस बात की चर्चा अवश्य करेंगे कि नीतीश कुमार को छोड़कर चलना ठीक नहीं है.

'नीतीश कुमार क्या चीज है वह हम लोग अच्छे से जानते हैं'

शकील अहमद खां ने कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह अभी कहा कि नीतीश कुमार इस पूरे 'इंडिया' गठबंधन के सूत्रधार हैं और उनके बदौलत ही आज पूरा देश का विपक्ष एकजुट है. इस बात से हम लोग केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का क्या रोल होगा? और खासकर बिहार में बगैर नीतीश कुमार के कोई सीट जीतना आसान नहीं है. इस बात की भी चर्चा हम लोग कल के बैठक में करेंगे. हम लोग बिहार में रह रहे हैं और नीतीश कुमार क्या चीज है वह हम लोग अच्छे से जानते हैं.

नीतीश की नाराजगी पर गरमाई राजनीति

बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन की 19 दिसंबर के हुई बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम को प्रधानमंत्री के चेहरा के रूप में आगे कर दिया. इस बात की चर्चा खूब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे नाराज चल रहे हैं. हालांकि जेडीयू. आरजेडी और कांग्रेस के सभी नेताओं ने कई बार बयान दिया कि नीतीश कुमार कोई नाराज नहीं चल रहे हैं. यह मीडिया की उपज है, लेकिन यह बात में भी सच है कि नीतीश कुमार का 'इंडिया' गठबंधन को लेकर पहले से उत्साह कम हो गया है. 

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Survey: ओपिनियन पोल पर महागठबंधन में खुशी, विपक्षी नेताओं ने आगामी चुनाव के परफॉर्मेंस पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget