एक्सप्लोरर

18 दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी, 5 फरवरी को इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौर पर आए थे. इस दौरान उन्होंने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया था. इसके अलावा लालू परिवार से भी मुलाकात की थी.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025 में) विधानसभा चुनाव होना है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लगातार राज्य के सभी जिलों में यात्रा करने में लगे हुए हैं. अब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी भी पीछे रहने के मूड में नहीं है. कांग्रेस भी अपनी भागीदारी मजबूत करने में जुट गई है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आने वाले हैं. 

5 फरवरी को राहुल गांधी पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली जगलाल चौधरी जयंती समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि राहुल गांधी की बिहार पर विशेष नजर है और बिहार के जनता को राहुल गांधी से उम्मीद बनी हुई है जिसके कारण वे लगातार दूसरी बार बिहार आ रहे हैं. 

18 जनवरी को बिहार आए थे राहुल गांधी

इससे पहले 18 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना आए थे. वे बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके अलावा कांग्रेस नेता ने सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की थी. राहुल गांधी बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल पर भी पहुंचे थे. वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. अब राहुल गांधी 18 दिनों बाद दूसरी बार बिहार दौरे पर आने वाले हैं. 

कई मायनों में अहम है राहुल गांधी का दौरा

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. इस लिहाज से राहुल गांधी का बिहार दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. राहुल गांधी के दौरे के माध्यम से कांग्रेस ये संदेश भी देना चाह रही है कि महागठबंधन में सीटों के तालमेल में उनकी पार्टी को कमजोर कड़ी के रूप में न देखा जाए. इसको लेकर राहुल गांधी अभी से तैयारी में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: भागलपुर की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने तलवार से काटा केक, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget