एक्सप्लोरर

Congress Leader Resign: इधर राहुल गांधी पहुंचे बिहार… उधर इस नेता ने दे दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़े नेता के इस्तीफे से कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा का विषय बन गया है. आईपी गुप्ता पिछले कई साल से कांग्रेस से जुड़े थे.

Bihar News: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक तरफ जहां सोमवार को बिहार दौरे पर आए तो दूसरी ओर एक नेता ने इस्तीफा दे दिया. बिहार कांग्रेस के काफी पुराने और सक्रिय सदस्यों में से एक एवं प्रदेश स्तर के नेता आईपी गुप्ता ने सोमवार (07 अप्रैल) को पार्टी छोड़ दी. फिलहाल कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा का विषय बन गया है.

आईपी गुप्ता बिहार कांग्रेस के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. कई साल से वे पार्टी से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ सामूहिक रूप से कांग्रेस से अलग होने का ऐलान किया. बता दें कि आईपी गुप्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज होकर पिछले छह महीने से आंदोलन पर हैं.

क्या है इस्तीफे की वजह?

इस्तीफे के पीछे की वजह क्या है यह बड़ा सवाल है. 01 जुलाई 2015 को बिहार सरकार ने एक संकल्प जारी कर तांती और ततवा जातियों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग से हटा दिया था. हटाने के बाद अनुसूचित जाति में शामिल कर दिया गया था. इस संकल्प के बाद तांती-ततवा को भी अनुसूचित जाति (एससी) का प्रमाण पत्र जारी किया जाने लगा, जिसके आधार पर वे सरकारी नौकरी पाने में इसका लाभ उठाने लगे. यह मामला सुप्रीम कोर्ट गया. 17 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के इस निर्णय को रद्द कर दिया. इसके बाद तांती-ततवा समाज के लोग फिर से अति पिछड़ा में शामिल हो गए. आईपी गुप्ता लगातार इसी बात को लेकर आंदोलन कर रहे हैं कि उन्हें फिर से अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए. 

इसको लेकर वह अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए पिछले छह महीने से आंदोलन पर हैं. इसी क्रम में आज (सोमवार) उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ सामूहिक रूप से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली होगी. उसी दिन हम सभी समाज के लोग एकजुट होकर अपनी पार्टी का निर्माण करेंगे. विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारों को लेकर चलती है लेकिन हमारे आरक्षण में कोई पार्टी सहयोग नहीं दे रही थी. इसलिए हम लोगों ने अपने समाज के लोगों के साथ एकजुट होकर खुद आगे बढ़ने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बिहार दौरे पर अब आया सम्राट चौधरी का बयान, BJP नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget