एक्सप्लोरर

सीएम Vs स्पीकर: JDU ने कहा- माफी नहीं मांगेंगे नीतीश, RJD पर हमला- 'इस मुद्दे पर सियासत कर सदन को गुमराह किया जा रहा'

आरजेडी का कहना है कि जब तक सीएम सदन में माफी नहीं मांगेंगे व सफाई नहीं देंगे तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी. इसी पर श्रवण कुमार ने जवाब दिया है.

पटनाः मुख्यमंत्री और विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच हुई तीखी बहस के बाद बुधवार को जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आरजेडी जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा है. स्पीकर और सीएम नीतीश के बीच में कोई भी विवाद नहीं है. अब सब कुछ ठीक है. दोनों की कल बैठक भी हुई है. आरजेडी अब इस मुद्दे पर सियासत कर रहा है. 

श्रवण कुमार ने कहा कि सदन एवं जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. राजद के ड्रामा के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. अहम बिल नहीं पारित हो पा रहे हैं. इससे बिहार का नुकसान हो रहा है. नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे. किस बात के लिए माफी मांगें. उन्होंने कोई गलती नहीं की. 

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Topper List 2022: साइंस में सौरभ कुमार टॉपर, कॉमर्स में अंकित कुमार ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि आरजेडी का कहना है कि जब तक सीएम नीतीश सदन में आकर माफी नहीं मांगेंगे व सफाई नहीं देंगे तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी. सीएम नीतीश ने स्पीकर को अपमानित, जलील किया है. स्पीकर का अपमान पूरे सदन व सभी विधायकों का अपमान है इसलिए नीतीश कुमार को माफी मांगनी पड़ेगी. स्पीकर पर अटैक कर लोकतंत्र की हत्या की है. 

क्या था पूरा मामला?
14 मार्च को कानून व्यवस्था को लेकर सदन में नीतीश कुमार एवं स्पीकर विजय सिन्हा की बहस हुई थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं. नीतीश ने स्पीकर पर जमकर निशाना साधा था. इसके बाद स्पीकर नाराज हो गए थे. विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को सदन में भी नहीं आए. नीतीश के रुख से बीजेपी विधायकों में भी नाराजगी थी. आरजेडी ने भी नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है लेकिन मंगलवार की रात डैमेज कंट्रोल की कोशिश हुई. नीतीश ने स्पीकर से मुलाकात की. गतिरोध खत्म करने की कोशिश हुई. स्पीकर मान भी गए. बुधवार को सदन में आए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Arts Topper 2022: ई-रिक्शा चलाने वाले का बेटा बन गया बिहार का टॉपर, संगम राज ने बताए सफलता के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget