एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश का विपक्ष को जवाब- " हम अभी पांच साल तक कहीं नहीं जाने वाले "

विपक्ष द्वारा लगातार मध्यावधि चुनाव को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम अभी पांच साल तक कहीं नहीं जाने वाले. हमें बिहार की जनता के लिए काम करना है.

पटना: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच के सीएम नीतीश ने शनिवार को यह स्पष्ट कर दिया कि वे अगले पांच साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और बिहार की जनता के विकास के लिए काम करेंगे. जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, " हम अभी पांच साल तक कहीं नहीं जाने वाले."

समर्थकों ने आंख मूंद कर दिया वोट

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है. हम किसी की उपेक्षा नहीं करते. एनआरसी के बारे में हमने राज्य के लोगों से कहा कि एनआरसी लागू नहीं होगा. बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे समर्थकों ने हमें आंख मूंद के वोट दिया है. चाहे कहीं भी हो. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो 43 सीट भी कैसे आता?

जिन्हें दिक्कत है वो छोड़ दें पार्टी

सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना काल में भी बहुत काम हुआ. 45 लाख से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य हैं. हमने बहुत सारे लोगों को सम्मान दिया. हर कमेटी में जगह दी. लेकिन वो लोग एक्जिट पोल के बाद पार्टी के खिलाफ हो गए. ऐसे लोगों को अगर दिक्कत है, तो हमारी पार्टी छोड़ दें.

टीचरों ने किया दुश्मन जैसा व्यवहार

वहीं, इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बगैर नाम लिए कहा कि जो नहीं चाहते थे कि चुनाव हो उन्होंने ज्यादा सीटें जीतीं. टीचरों के लिए हमलोगों ने इतना कुछ किया लेकिन उन्होंने ही दुश्मन की तरह वोट नहीं दिया. खैर मुझे इसकी चिंता नहीं है. बहुत लोग तो माइनॉरिटी का भी वोट डाइवर्ट करना चाहते थे. ऐसा हुआ भी उन्होंने भी इस बार हमें वोट नहीं दिया.

जनता के बीच रहें पार्टी नेता

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक रखें. हर जगह जाकर भी देखें. कहां किस चीज़ की जरूरत है उसकी जानकारी दें. ताकि और बढ़िया काम हो सके. आने वाले दिनों में पार्टी कैसे मजबूत हो सभी इस बारे में सोचें.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन समेत अन्य मुद्दों पर मंथन करने के लिए शनिवार को जेडीयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव में असफल हुए अपने नेताओं को हिम्मत ना हारने और जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget