एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: आज बांका को मिलेगा मॉडल अस्पताल, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, भूमिहीन परिवारों को बाटेंगे पर्चा

Banka News: बांका सदर अस्पताल परिसर में 13 करोड़ 90 लाख 19 हजार 452 रुपये की लागत से मॉडल अस्पताल बना है. मॉडल अस्पताल को बीएमएसआईसीएल द्वारा बनाया गया है.

बांका: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार (27 सितंबर) को बांका में मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. बांका में इसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. बांका सदर अस्पताल परिसर में 13 करोड़ 90 लाख 19 हजार 452 रुपये की लागत से मॉडल अस्पताल बना है. मॉडल अस्पताल परिसर में जीविका द्वारा संचालित कैफेटेरिया का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. मॉडल अस्पताल में मरीजों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी. 600 भूमिहीन परिवारों के बीच सीएम नीतीश पर्चा बाटेंगे.

सदर अस्पताल में नई बिल्डिंग बनने के बाद कई तरह के बदलाव किए जाएंगे. पुरानी बिल्डिंग से ओपीडी व इमरजेंसी को पूरी तरह से नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा जिससे ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को और अधिक सुविधा मिलेगी. इमरजेंसी वार्ड में भी कई तरह की सुविधा मरीजों को मिलेगी. प्राइवेट अस्पताल जैसे उपकरण व सुविधाओं से भी अस्पताल को लैस किया गया है ताकि मरीज और उनके परिजन को प्राइवेट की तरह इस मॉडर्न अस्पताल में सुविधा मिल सके.

मॉडल अस्पताल में क्या-क्या होगी सुविधा?

मॉडल अस्पताल को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा बनाया गया है. डीपीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि मॉडल अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, मॉडल अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं होगी, लेकिन आईसीयू के तर्ज पर ही 10 बेड का अत्याधुनिक वार्ड बनाया गया है, जहां आईसीयू की तरह ही मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी. नए बिल्डिंग में 35 नया बेड लगाया गया है. इसके साथ ही पूरे सदर अस्पताल में कुल 150 बेड उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों को और अधिक सुविधा होगी.

इस मॉडल अस्पताल में बड़े अस्पताल की तरह मरीज के परिजनों को वेटिंग हॉल की सुविधा मिलेगी. पार्किंग की सुविधा मिलेगी. इस हाईटेक मॉडल अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब तैयार किया गया है जहां एक ही जगह पर सभी प्रकार की जांच की सुविधा होगी. वर्तमान समय में जहां अन्य-अन्य प्रकार की जांच अलग-अलग स्थानों पर होती है. मॉडल अस्पताल जी प्लस टू व थ्री बिल्डिंग का है. यहां पर इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर वार्ड तक तैयार किया गया है. नए बिल्डिंग में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की सेवा अलग कमरे में होगी, जबकि ब्लड जांच से लेकर तमाम तरह की जांच इंटीग्रेटेड लैब में होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बेतिया में बिल्ली को लेकर हुआ विवाद, डॉक्टर पति ने पत्नी की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget