एक्सप्लोरर

Bihar News: बसपा, अकाली दल, INLD को सीएम नीतीश INDIA गठबंधन में लाएंगे? जेडीयू की ओर से आया बड़ा बयान

INDIA Alliance: जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के मधुर संबंध कई सारे दलों के शिर्ष नेतृत्व से हैं. उन्होंने कहा "आने वाले समय में INDIA गठबंधन का कुनबा और बढ़ेगा."

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) का कुनबा आने वाले वाले समय में और भी बढ़ सकता है. इस गठबंधन में बसपा (Bahujan Samaj Party), अकाली दल (Shiromani Akali Dal) और आईएनएलडी (Indian National Lok Dal) में शामिल हो सकते हैं. खबरें हैं कि सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने अकाली दल आईएनएलडी से इंडिया गठबंधन में आने के लिए संपर्क किया है. मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में नीतीश कुमार इन दलों को इंडिया गठबंधन में साथ लेने का प्रस्ताव रख सकते हैं. 

 जेडीयू की ओर से आया बड़ा बयान

इसे लेकर जेडीयू (Janata Dal United) की ओर से एक बड़ा बयान आया है. दरअसल, सोमवार (28 अगस्त) को जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने इस पूरी चर्चा के बीच बयान जारी करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के मधुर संबंध कई सारे दलों के शिर्ष नेतृत्व से हैं. उन्होंने कहा "आने वाले समय में INDIA गठबंधन का कुनबा और बढ़ेगा और भी अन्य सियासी दल इस गठबंधन में में शामिल होंगे. सीएम नीतीश के सहयोग से इंडिया गठबंधन का दायरा और बढ़ेगा. सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता को सुनिश्चित करने के लिए सूत्रधार हैं."

विपक्षी दलों की बैठक की शुरुआत मुंबई में हुई थी

अभिषेक झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार किसी पद के उम्मीदवार नहीं हैं. उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है. लगभग सभी विपक्षी दलों का समर्थन उनको मिला और पटना की धरती से विपक्षी दलों की बैठक की शुरुआत हुई.

बता दें इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा की पार्टी है. हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवारों को जीत मिली थी. हालांकि साल 2018 में पार्टी में फूट पड़ गई थी. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बनाए गए विपक्ष के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जातीय गणना पर SC में हलफनामा, भड़के RJD सुप्रीमो, लालू प्रसाद यादव ने कहा- 'BJP और RSS दोनों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget