एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: 'निश्चय रथ' में सवार होकर निकले CM नीतीश कुमार, नवादा में करेंगे चुनावी सभा

Nitish Kumar: पटना स्थित आवास से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने हाथ हिलाया. इसके बाद नवादा रवाना हो गए. नवादा के वारिसलीगंज में चुनावी कार्यक्रम है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार (12 अप्रैल) को पटना से नवादा के लिए रवाना हुए. नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. जिस बस से नीतीश कुमार ने रैली में जाने के लिए शुरुआत की है उसका नाम उन्होंने 'निश्चय रथ' रखा है. पटना स्थित आवास से निकलने के बाद उन्होंने हाथ हिलाया. इसके बाद रवाना हो गए. नवादा मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर पर वारिसलीगंज में कार्यक्रम है.

नीतीश कुमार ने बदला प्रचार का तरीका

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार रथनुमा बस पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने के लिए निकले हैं. एक तरफ जहां बस का नाम 'निश्चय रथ' रखा गया है वहीं जनता का विश्वास जीतने के लिए कई और बातें भी लिखी गई हैं. 'पूरा बिहार, हमारा परिवार', 'सेवा ही हमारा धर्म है' ऐसे स्लोगन लिखे गए हैं.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश ने झोंकी ताकत

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जीत के लिए सीएम नीतीश कुमार ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी है. यही वजह है कि अलग-अलग जिलों में चुनावी सभा का कार्यक्रम भी बन गया है. कल शनिवार (13 अप्रैल) को गया में चुनाव प्रचार करेंगे. गया के बाराचट्टी में 11.30 बजे चुनावी जनसभा है. इसके बाद कल (13 अप्रैल) ही वो औरंगाबाद भी जाएंगे. वहां भी चुनाव प्रचार करेंगे. औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज में 12.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को इस बार एनडीए में 16 सीट मिली है. एक सीट जीतन राम मांझी और एक सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी गई है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी रामविलास को पांच सीट दी गई है. नीतीश कुमार पीएम मोदी के दौरे के समय भी नवादा पहुंचे थे. एक बार फिर आज वहां की जनता को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'बिहार में 118 नरसंहार... मां-बाप के राज का दो जवाब', JDU का तेजस्वी यादव से सवाल, RJD ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget