एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश को रामकृपाल यादव से है मलाल, खुले मंच से बोले- RJD से बीजेपी में चले गए तो मेरे कामों को भूल गए

CM Nitish Kumar Statement: राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह कार्यक्रम में रविवार को सीएम नीतीश कुमार पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने सांसद रामकृपाल यादव को लेकर बयान दिया.

पटना: राजधानी पटना के एसके मेमोरियल हॉल (SK Memorial Hall) में राम लखन सिंह यादव (Ram Lakhan Singh Yadav) स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने किया. इस समारोह में कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि 9 मार्च को जयंती समारोह मनाना चाहिए. बिहार में राम लखन सिंह यादव के समाज की बड़ी आबादी कम शिक्षित रहती थी. शिक्षा के लिए लोगों को उन्होंने प्रेरित किया. उन्होंने कितना कॉलेज का निर्माण करवाया. वहीं, वहां मौजूद सांसद रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि रामकृपाल यादव आरजेडी (RJD) में थे लेकिन बीजेपी (BJP) में चले गए, वो भूल गए हैं जो राम लखन बाबू और हमने काम किया है.

'आज हम अलग हो गए हैं तो बुराई कर रहे हैं'

नीतीश कुमार ने कहा कि राम लखन सिंह ने सब जगह लोगों को पढ़ाया. ये कोई साधारण काम नहीं है, कई जगहों पर उन्होंने कॉलेज स्थापित करवाया. जब केन्द्र में मंत्री थे तब भी उन्होंने बहुत काम किया, जो उन्होंने किया है नई पीढ़ी के लोगों तक ये बातें पहुंचना चाहिए. आज लड़का-लड़की एक बराबर है. बच्चियों के लिए इतना काम हमने किया. आज हम अलग हो गए हैं तो बुराई कर रहे हैं लेकिन पिछला काम भूल गए हैं. काम तो हम लोग कर ही रहे हैं लेकिन राम लखन बाबू को हमेशा याद रखना है कि उन्होंने लोगों के लिए काम किया है.

सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

सीएम ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि अब से जयंती पर स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा. अगले साल से सरकारी तौर पर कार्यक्रम होगा. आज हम आश्वस्त करते हैं कि बहुत जल्द निर्णय लेकर इस काम को कर दिया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ेंगी तो प्रजनन दर कम होगा और अभी घट भी रहा है. लड़कियों को जरूर पढ़ाई करानी चाहिए. आपस में प्रेम और भाई चारा का भाव रखिएगा. कोई झगड़ा पैदा करना चाहता है तो मत होने दीजिएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: रेल रोको मामले में गिरिराज सिंह समेत 23 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget