एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार कल भरेंगे हुंकार, पूरी हुई JDU के वर्चुअल रैली की तैयारी

सभी जेडीयू कार्यकर्ता इस वर्चुअल रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं. साथ ही साथ कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से इस वर्चुअल रैली में शामिल होने की भी अपील पिछले दो हफ्तों से करते आ रहे हैं.

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार की जनता से रूबरू होंगे और अपने चुनावी एजेंडे के साथ जनता को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताएंगे. साथ ही साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे. इस रैली के लिए रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में भी तैयारी पूरी कर ली गई है.

जिला मुख्यालय के सभी जेडीयू कार्यकर्ता इस वर्चुअल मीटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं. साथ ही साथ कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने की भी अपील पिछले दो हफ्तों से करते आ रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए जेडीयू के रोहतास जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि वर्चुअल रैली के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर तीन से चार एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है, जहां लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली में हिस्सा ले सकेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी से जुड़े अन्य लोगों को भी लिंक शेयर किया जा चुका है. वे लोग अपने मोबाइल के माध्यम से ही मुख्यमंत्री के इस वर्चुअल संवाद को सुन सकेंगे.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित वर्चुअल संवाद में जिले में तकरीबन दो से ढाई लाख लोग हिस्सा लेंगे और उनके संवाद को सुनेंगे. इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस वर्चुअल संवाद रैली का आयोजन किया जाएगा. वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को जिला कार्यालय सासाराम में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें वर्चुअल रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई और सभी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वर्चुअल रैली के दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, और सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से सविता नटराज, सुनील रजक, अजय कुमार मिश्रा, वंशनारायण सिंह, जिला प्रवक्ता रिंकू सिंह, रेहाना खातून, बबलू मिश्रा, अशोक पटेल, अलख निरंजन, शिकंजय सिंह, अजय कुमार मिश्रा, संगीता, राजीव सिंह, रेणु कुशवाहा, रविंद्र पांडे सहित कई अन्य उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget