एक्सप्लोरर

Bihar Politics: …तो निशांत कुमार को राजनीति में एक्टिव माना जाए? गांव पहुंचते ही मिल गया बड़ा संकेत!

Nishant Kumar: निशांत कुमार अपने बुधवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे. उनकी मां की पुण्यतिथि थी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशांत के समर्थन में खूब नारा लगाया.

Nishant Kumar: जेडीयू के सेकेंड लाइन नेता को लेकर बिहार में अमूमन सियासी चर्चा होती रही है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बाद जनता दल यूनाइटेड का भविष्य कौन होगा यह सवाल कई बार उठ चुका है. हालांकि इसके लिए उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की चर्चा भले होती रही है लेकिन उन्होंने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा मगर अब ऐसा लग रहा है कि वे (निशांत) राजनीति में एक्टिव हो रहे हैं. बुधवार (14 मई, 2025) को इसका संकेत मिला. 

सहज नजर आए निशांत कुमार

पहली बार देखा गया कि निशांत कुमार नारेबाजी के बीच किसी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया, 'बिहार का नेता कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो…', 'बिहार का भविष्य कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो'. जेडीयू नेताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों के बीच निशांत काफी सहज नजर आ रहे थे. दरअसल बुधवार को निशांत कुमार अपने गृह जिले नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे थे. इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की.

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी और निशांत कुमार की मां की पुण्यतिथि थी. इस मौके पर निशांत कुमार अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए कल्याण बिगहा पहुंचे थे. निशांत कुमार से पत्रकारों ने बातचीत की. जब सवाल पूछा गया कि आप विशेष तौर पर नालंदा आए हैं क्या कहिएगा? इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए जवाब दिया, "हमारे पप्पू जी हैं… इन्होंने कहा था कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट है इसका शुभारंभ करना है उसी के लिए हम आए हैं. इसके साथ ही मेरी माता जी की पुण्यतिथि थी तो हमने उनकी समाधि पर माल्यार्पण किया है."

गौरतलब हो कि यह पहली दफा है जब निशांत कुमार राजनीतिक तौर पर एक्टिव नजर आए हैं. हालांकि वे इससे पहले भी मीडिया में बयान देते रहे हैं लेकिन कभी उन्होंने खुद के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा. अक्सर यही कहते आए हैं कि उनके पिता को फिर से मौका दिया जाए. उन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. इस बार अधिक सीटों पर जीत दिलाएं ताकि वे और बेहतर काम करें. नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को भी जवाब दिया है कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हैं.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव जा सकेंगे मालदीव, कोर्ट ने कहा- विदेश जाने से नहीं रोका जा सकता

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget