एक्सप्लोरर

Watch: 'मर्दों को मतलब नहीं, हर दिन...', बच्चा पैदा करने पर ये क्या बोल गए नीतीश? भड़की BJP

Samrat Choudhary Attacks CM Nitish: सम्राट चौधरी ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ विवादित बोल रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पांच जनवरी से समाधान यात्रा पर हैं. शनिवार को उन्होंने हाजीपुर में विकास कार्यों का जायजा लिया. साथ ही जीविका दीदीयों के कार्यक्रम को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री के संवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है जिसमें वह प्रजनन दर को लेकर बात कर रहे हैं. विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने शनिवार को ये वीडियो जारी करते हुए सीएम पर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री कुशासन कुमार ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं.

प्रजनन दर को लेकर मुख्यमंत्री की बोल पर हमला

नीतीश कुमार वैशाली में जीविका दीदीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने के लिए महिला और पुरुष को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं. जो वीडियो सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर शेयर किया है उसमें मुख्यमंत्री कह रहे कि अब मर्द लोग जिस तरीके से रोज-रोज अपना करते ही रहता है, लेकिन उसको ध्यान में नहीं रहता है कि हमको रोज बच्चा पैदा नहीं करना है. महिला पढ़ी रहती है तो वह सब कुछ समझती है कि भाई कैसे सब कुछ बचना है.

मर्दों को इससे कोई मतलब नहीं रहता है. महिलाएं ही इसको लेकर खुद को बचा सकती हैं. तभी प्रजनन दर को काबू में किया जा सकता है. हालांकि वीडियो कुछ ही सेकंड का शेयर किया गया है जिससे यह कहा नहीं जा सकता कि मुख्यमंत्री ने पूरी क्या बात की है. सम्राट चौधरी ने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. इस भाषा से वो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री की यात्रा

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात जनवरी से समाधान यात्रा पर हैं. रविवार को उनकी यात्रा का चौथा दिन है. वह सीवान में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे. उनकी यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है. ये वीडियो जारी करते हुए भी उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोला. सीएम ने शनिवार को वैशाली में जनता से मिलकर विकास कार्यों का जायजा लिया है. ये यात्रा आगामी 29 जनवरी तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: पीके ने जन सुराज और भारत जोड़ो यात्रा को बताया अलग, राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget