एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिजली संकट' पर बोले CM नीतीश- पहले की तरह नहीं हो रही आपूर्ति, जल्द समस्या का होगा समाधान

नीतीश कुमार ने कहा, " हमने कितने थर्मल पावर स्टेशन शुरू करावाए. लेकिन बाद में ये तय किया सभी को एनटीपीसी को हैंडओवर कर देंगे. तो उनके साथ डील कर उन्हें हैंडओवर कर दिया गया है."

पटना: बिहार के कई गांव इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार कई गांव ऐसे हैं जहां केवल 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है. ऐसे में इस मुद्दे पर विपक्ष ने सूबे की नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया था. इस मुद्दे पर जब सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समस्या तो है. हमने भी विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवा कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली है. पहली की तरह आपूर्ति नहीं हो रही, ये सही बात है. लेकिन महंगे दरों पर खरीद कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है. जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा.

पहले से अधिक आ रही लागत 

नीतीश कुमार ने कहा, " ऐसी स्थिति केवल बिहार में ही नहीं सभी जगह है. लेकिन यहां जो स्थिती है, उसको लेकर सभी लोग लगे हुए हैं. सभी अपने-अपने ढंग से काम करते हैं. यहां दूसरे स्थलों से भी लेकर बिजली आपूर्ति करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. आज जो रिपोर्ट आई है, उसके आधार पर रिक्वायरमेंट 5500 से 5600 मेगावाट है. हम इतनी आपूर्ति करने में सफल होंगे. बीते पांच दिनों में 70 लाख यूनिट बिजली की खरीद की गई है, जिसकी कुल लागत 90 करोड़ है. अब खरीद में पैसे ज्यादा लग रहे हैं, लेकिन हमलोग कोशिश कर रहे हैं."

बहुत से बिजली घर का निर्माण कराया

नीतीश कुमार ने कहा, " हमने कितने थर्मल पावर स्टेशन शुरू करावाए. लेकिन बाद में ये तय किया सभी को एनटीपीसी को हैंडओवर कर देंगे. तो उनके साथ डील कर उन्हें हैंडओवर कर दिया गया है. अब ये राज्य के अधीन नहीं है. लेकिन शुरुआत के दिनों में हमने कितना काम किया है. कितने बिजली घर का निर्माण कराया. लेकिन बाद में सब हैंडओवर कर दिया गया. सीएम नीतीश ने कहा, " बरौनी ताप विद्युत केंद्र के लिए डिपार्टमेंट काम कर रहा है. एक माह में वो भी चालू हो जाएगा. इकाई संख्या 6 और 9 में दस दिनों में काम चालू हो जाएगा. मुजफ्फरपुर ताप विद्युत केंद्र की भी यही स्थिति है."

यह भी पढ़ें -

Coal Shortage: निजी कंपनियों ने गायब कर दिया कोयला? पप्पू यादव ने सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा

Bihar Politics: BJP ने कहा- तेजप्रताप और तेजस्वी अलग हो चुके हैं, लालू यादव के चुनाव प्रचार से नहीं पड़ेगा फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget