एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश कुमार ने कहा- विकसित राज्य बनेगा बिहार, सरकार और तेजी से करेगी विकास के लिए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पटना का बुरा हाल था. कंकड़बाग और दानापुर से सचिवालय आने में काफी परेशानी होती थी. शाम के बाद कोई दानापुर जाना नहीं चाहता था. शाम होते ही पूरा इलाका बंद हो जाता था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 15 योजनाओं का शिलान्यास और 12 योजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में 15 योजनाओं का उद्घाटन और कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हम लोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला, हम लोगों ने नगरों के विकास, उनकी लगातार प्रगति और सुधार को लेकर काफी काम किया है.

महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया

उन्होंने कहा कि साल 2005 में बिहार में सिर्फ 112 शहरी निकाय थे, जो साल 2021 में बढ़कर 258 हो गए हैं. 2005 में शहरी निकायों की आबादी लगभग 81 लाख 49 हजार थी, जो साल 2021 में बढ़कर 1 करोड़ 58 लाख 71 हजार हो गई है. कई नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों का गठन किया गया है. इसमें ग्रामीण इलाकों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है. साल 2006 हमलोगों ने पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया. साल 2007 में नगर निकाय चुनाव में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया.

Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी के इस मंत्र को अपनाकर आरा के युवक ने शुरू किया अपना काम, अब हर दिन कमा रहा इतने रुपये

पहले पटना का था बुरा हाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पटना का बुरा हाल था. कंकड़बाग और दानापुर से सचिवालय आने में काफी परेशानी होती थी. शाम के बाद कोई दानापुर जाना नहीं चाहता था. शाम होते ही पूरा इलाका बंद हो जाता था. पहले आवागमन के इंतजाम ठीक नहीं होने और डर के कारण शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. अब लोग देर रात तक भी पूरे पटना में आवागमन करते रहते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल से कोरोना का दौर चला है. कोरोना से बचाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकार काफी राशि खर्च कर रही है. कोरोना के कारण कई गतिविधियां प्रतिबंधित थी. अब कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए केंद्र की सरकार कई उपाय कर रही है और इसको लेकर कई गाइडलाइन जारी किया है. कोरोना से बचाव को राज्य सरकार अपने स्तर से सभी कदम उठा रही है. लेकिन सभी को सचेत और सजग रहने की जरूरत है. सभी लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के काम को और तेजी से करेगी ताकि बिहार विकसित राज्य बने.

यह भी पढ़ें -

Supreme Court ने बिहार सरकार से पूछा- हिस्ट्रीशीटर को राज्य की ही जेल में क्यों रखा जाए, मांगी रिपोर्ट

खबर का असर: मुजफ्फरपुर से आए दोनों मरीजों को देर रात IGIMS में मिला बेड, परिजनों ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget